‘तेल ठिकानों पर हमला हुआ तो…’, खर्ग पर हमले के बाद ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी

Kharg Island : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है. इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग द्वीप पर जोरदार बमबारी की है. खर्ग द्वीप के सैन्य ठिकानों पर अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि अगर ईरान के तेल, आर्थिक या ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया गया तो ईरान तुरंत जवाब देगा. इसके साथ ही प्रवक्ता ने ये भी कहा कि जवाबी कार्रवाई में ऐसे क्षेत्रीय ढांचे को निशाना बनाया जाएगा जिनका संबंध अमेरिका से है.

अंबिया हेडक्वार्टर के प्रवक्ता का बयान

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ईरान के सैन्य नेतृत्व का कहना है कि अगर उसके देश के अंदर मौजूद तेल, आर्थिक या ऊर्जा ढांचे पर हमला किया गया तो पूरे क्षेत्र में उन ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा. बता दें कि इन सभी का संबंध अमेरिकी कंपनियों से है या जो वाशिंगटन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. इस मामले को लेकर खातम अल अंबिया हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान के तेल, आर्थिक या ऊर्जा ढांचे पर किसी भी हमले के बाद तुरंत उसी तरह के ढांचों पर जवाबी हमला किया जाएगा. माना जा रहा है कि इसमें उन कंपनियों के ठिकाने भी शामिल हो सकते हैं जिनमें अमेरिकी हिस्सेदारी है.

एम्फीबियस असॉल्ट शिप को मध्य पूर्व भेजने का आदेश

बता दें कि खर्ग द्वीप पर हमला ऐसे समय में हुआ जब अमेरिकी सेना ने 2500 सैनिक और एक एम्फीबियस असॉल्ट शिप को मध्य पूर्व भेजने का आदेश दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खर्ग द्वीप ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम है. ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यहां सीधा हमला होता है तो ईरान के कच्चे तेल के निर्यात का बड़ा हिस्सा तुरंत रुक सकता है. क्‍योंकि ईरान का लगभग 90 प्रतिशत तेल इसी द्वीप से जहाजों में भरकर दूसरे देशों को भेजा जाता है.

खर्ग द्वीप पर तेल सुविधाओं को बनाया निशाना

इसके साथ ही अगर खर्ग द्वीप पर मौजूद ईरानी तेल सुविधाओं को निशाना बनाया गया तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं. इसके जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य या खाड़ी देशों में ऊर्जा से जुड़े ढांचों पर बड़े हमले शुरू हो सकते हैं. इसके साथ ही एक दिन पहले ही ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने धमकी दी थी कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे पर जरा सा भी हमला हुआ तो वह पूरे क्षेत्र में तेल और गैस के ढांचों को आग के हवाले कर सकता है.

इसे भी पढ़ें :- सऊदी अरब पर ईरान ने बरसाए बम, एयर बेस को बनाया निशाना, पांच अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त

Latest News

Dussehra 2026: दशमी पर जरूर करें इन पौधों की पूजा, दूर होगी नकारात्मकता, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dussehra 2026:हिन्दु धर्म में दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version