हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी बोले PAK मंत्री-‘भारत संग जंग…’

Khawaja Asif On India : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दौरे पर है, जो प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर 17 से 19 फरवरी के लिए इंडिया आए हैं. साथ ही भारत दौरे के साथ उन्‍होंने मुंबई समेत दिल्ली के कई आधिकारिक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए. ऐसे में पाकिस्‍तान के रक्षा मंत्री ख्‍वाजा आसिफ ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक इंटरव्‍यू में कहा कि भारत के खिलाफ बयान दिया है.

इस मामले को लेकर पाकिस्‍तानी रक्षामंत्री ने आरोप लगाया और कहा कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर चला रहे हैं. उनका कहना है कि नई दिल्ली और काबुल इस मुद्दे पर एक जैसी रणनीति पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत के साथ युद्ध की आशंका से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता.

कूटनीतिक मुद्दों को लेकर संवेदनशील माहौल

ऐसे में इसे उन्‍होंने एक आशंका बताया. फिलहाल भारत की ओर से इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. बता दें कि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दक्षिण एशिया में सुरक्षा और कूटनीतिक मुद्दों को लेकर माहौल पहले से ही संवेदनशील बना हुआ है.

दोनों देशों के बीच तनाव

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में कई मुद्दों को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव देखा गया है. इस दौरान इस तरह के सार्वजनिक बयान को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है. अब देखना यह है कि इस पर भारत की क्‍या प्रतिक्रिया होती है.

भारत के खिलाफ पाकिस्‍तान की बयानबाजी

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा भारत के खिलाफ बयानबाजी की हो. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उन्होंने बेतुकी बयानबाजी की थी. उन्‍होंने कहा था कि अफगानिस्तान भारत के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहा है और तालिबान नेतृत्व को भारत कंट्रोल कर रहा है. इतना ही नही बल्कि काबुल में कठपुतली का खेल खेलने वाले लोग दिल्ली से कंट्रोल हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :- AI समिट से…, गलगोटिया को महंगा पड़ा चीनी रोबोट! सरकार ने क्यों कहा- ‘नेशनल एम्बैरसमेंट’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version