क्या मिडिल ईस्ट की जंग में कूदने वाला है उत्तर कोरिया? बेटी के साथ बंदूक की प्रैक्टिस करते दिखे किम जोंग

North Korea: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के बीच उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं. सीधे तौर पर यह अमेरिका को चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है. उधर, अमेरिका भी उत्तर कोरिया के साथ संभावित बातचीत की संभावनाएं तलाश रहा है. ऐसे में किम जोंग उन द्वारा हथियारों का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.

हल्के हथियारों की फैक्ट्री का दौरा

दरअसल, किम जोंग ने हाल ही में एक हल्के हथियारों की फैक्ट्री का दौरा किया था, जहां उन्होंने नई पिस्तौल का परीक्षण किया. सरकारी मीडिया की तस्वीरों में किम अपनी बेटी जू ए के साथ शूटिंग रेंज में पिस्तौल चलाते दिखाई दिए. कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के मुताबिक किम ने फैक्ट्री में हाल ही में उत्पादन शुरू हुई नई पिस्तौल की समीक्षा की और परीक्षण के बाद उसे ‘बेहतरीन’ बताया.

हथियार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका

किम जोंग उन ने कहा कि यह फैक्ट्री सेना और सुरक्षा बलों को पिस्तौल और अन्य हल्के हथियार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने अधिकारियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने और अधिक आधुनिक उत्पादन लाइनों की स्थापना करने का निर्देश दिया. हालांकि आधिकारिक रिपोर्ट में किम की बेटी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन जारी तस्वीरों में वह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ पिस्तौल चलाते दिखाई दी.

कार्यक्रमों में दिखाई दे रही हैं किम की बेटी

किम की बेटी, जिसे विशेषज्ञ किम जू ए मानते हैं और जिसकी उम्र लगभग 13 साल बताई जाती है, पिछले कुछ वर्षों से अपने पिता के साथ कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में दिखाई दे रही हैं. इससे यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि किम उन्हें भविष्य के नेता के रूप में तैयार कर रहे हैं. इस दौरे से पहले किम जोंग उन और उनकी बेटी ने देश के नए नौसैनिक जहाज से क्रूज मिसाइल परीक्षण भी देखा था.

हथियार प्रणालियों को शामिल करने का निर्देश

सरकारी मीडिया के अनुसार यह परीक्षण उत्तर कोरिया की नौसैनिक ताकत और रणनीतिक हथियार प्रणाली की क्षमता दिखाने के लिए किया गया. मिसाइलों को देश के पश्चिमी तट के पास नए चोए ह्योन डेस्ट्रॉयर से लॉन्च किया गया था. किम जोंग उन ने परीक्षण के बाद कहा कि देश की रणनीतिक हथियार प्रणाली विश्वसनीय तरीके से काम कर रही है. उन्होंने भविष्य के युद्धपोतों में लंबी दूरी के हमले करने वाली क्षमताओं को बढ़ाने और नई सुपरसोनिक हथियार प्रणालियों को शामिल करने का भी निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें. इजरायल के टार्गेट पर ईरान के नए सुप्रीम लीडर!, बोला-देश के खिलाफ नीतियां बनाने वालों को खत्म कर देंगे

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version