Kinshasa Stampede: कांगो में संगीत समारोह के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kinshasa Stampede: कांगो की राजधानी किंशासा में एक संगीत समारोह में भगदड़ मच गई है. इस भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई लोग घायल हो गए हैं. बता दें कि यह संगीत समारोह स्टेड डेस शहीद स्टेडियम में हुआ है.

जानिए क्या बोले गवर्नर

किंशासा के गवर्नर डैनियल बुम्बा ने कहा कि भगदड़ किंशासा के मध्य में 80,000 की क्षमता वाले स्टेड डेस शहीद स्टेडियम में हुई, जहां कांगो के लोकप्रिय गायक माइक कलामबाई प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच चल रही है.

सरकारी टेलीविजन आरटीएनसी के मुताबिक, इस भगदड़ में सात लोग मारे गए और कुछ घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल स्थानीय अधिकारियों ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि भगदड़ किस कारण से हुई.

जानिए क्या बोली संगीत प्रबंधन कंपनी

वहीं, कार्यक्रम का आयोजन करने वाली स्थानीय संगीत प्रबंधन कंपनी ने कहा कि अराजकता तब भड़की जब सुरक्षा सेवाओं ने कुछ उपद्रवियों को बेअसर करने की कोशिश की. प्रबंधन कंपनी माजाबू गॉस्पेल ने एक बयान में कहा कि संगीत कार्यक्रम में अनुमानित 30,000 लोगों ने भाग लिया, जिसमें कई अन्य संगीतकार शामिल थे.

बता दें कि घटना स्थल और प्रसारण के वीडियो से पता चलता है कि स्टेडियम के बाहर बैरिकेड्स के सामने बड़ी भीड़ जमा थी. ये भीड़ प्रवेश करने का इंतजार कर रही थी. अंदर प्रवेश मिलते ही भीड़ में भगदड़ मच गई. जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. फिलहाल घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version