TNPL 2026: फाइनल में कोवई किंग्स ने मदुरै पैंथर्स को 82 रन से हराया, आंद्रे सिद्धार्थ की तूफानी बैटिंग से मिली सफलता

Must Read

New Delhi: तमिलमाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में कोवई किंग्स ने मदुरै पैंथर्स (Madurai Panthers) को 82 रन से हरा दिया. चेन्नई स्थित एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में कोवई किंग्स को यह सफलता आंद्रे सिद्धार्थ की दमदार अर्धशतकीय पारी से ही मिल गई. फाइनल में कोवई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया.

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला

इसके जवाब में मदुरै की पूरी टीम 14.2 ओवर में 98 रन पर सिमट गई. इस तरह शाहरुख खान की कप्तानी वाली कोवई किंग्स टीएनपीएल 2026 की चैंपियन बनी. फाइनल में कोवई की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. बैटिंग में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दोनों ओपनर सस्ते में निपट गए, लेकिन इसके बाद आंद्रे सिद्धार्थ और बालसुब्रमण्यम सचिन ने मिलाकर पारी को संभाला.

33 गेंद में 39 रनों की पारी खेली

बालसुब्रमण्यम सचिन ने 33 गेंद में 39 रनों की पारी खेली. वहीं आंद्रे सिद्धार्थ की बात करें तो उन्होंने 47 गेंद में 82 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इन दोनों के अलावा और कोई भी कोवई के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सके. इन तीनों के अलावा मुदरै की तरफ से एक भी बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सके. हैरानी की बात ये है कि टीम ने सिर्फ 19 रन बनाने में अपने आखिर के 5 विकेट गंवा दिए.

पूरी टीम 14.2 ओवर में 98 रनों पर सिमटी

इस तरह मदुरै की पूरी टीम 14.2 ओवर में 98 रन पर सिमट गई. वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो कोवई की तरफ मणिमारन सिद्धार्थ और कप्तान शाहरुख खान ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा के. दीबन लिंगेश ने 2 और झाथावेध सुब्रमण्यन के खाते में एक विकेट आया.

इसे भी पढ़ें. Venezuela Oil Deal: वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर US का कब्जा, ट्रंप ने जो चाहा, वो कर दिखाया

Latest News

धर्मगुरु ने दिखाया स्वर्ग का सपना, 190 बच्चों को भूखा मारा, जंगल में मिले 400 से अधिक शव

Crime in Kenya: केन्या से चौंकाने वाली खबर आई है. स्वर्ग पाने का सपना दिखाकर बच्चों को मौत के...

More Articles Like This