PM मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर व्यक्त की चिंता

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kuwait India Relations: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से फोन पर बात की है. दोनों नेताओं ने बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की और कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हुए हमलों की भारत की तरफ से निंदा की.

इस दौरान पीएम मोदी ने शांति और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति की बात दोहराई. साथ ही कुवैत में बड़ी संख्या में मौजूद भारतीयों की भलाई और सुरक्षा पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने पर कुवैत के अमीर का शुक्रिया अदा भी किया.

ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत 

पीएम मोदी और कुवैत के अमीर के बीच ये बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब एक हफ्ते पहले ही कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में 13 भारतीय नागरिक घायल हो गए थे, जबकि एक भारतीय की मौत भी हो गई थी. इस हमले की निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा था कि नागरिक आबादी और बुनियादी ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए.

उज्जैन के व्यक्ति की हो गई थी मौत

बता दें कि 3 जून को कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ने हमला किया था. इस हमले में मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले मंजूर अहमद की मौत हो गई थी.मंजूर अहमद 30 साल से कुवैत में दर्जी का काम कर रहे थे. वह अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए 3 जून की सुबह करीब साढ़े 7 बजे कुवैत से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले थे.

कुवैत के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल नासिर बौसलीब ने बताया था कि कुवैत एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को कई ड्रोन से निशाना बनाया गया था. इन हमलों में कई लोग घायल हो गए थे.

 

Latest News

Winter Skin Care: सर्दियों में रूखी त्वचा, फटे होंठ और झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान तरीके

Winter Skin Care: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही त्वचा और बालों की देखभाल करना चुनौती बन जाता है....

More Articles Like This