लॉस एंजिल्स में अशांति और तोड़फोड़ के बाद लगा कर्फ्यू ,मोर्चा संभालने में जुटें 4 हजार नेशनल गार्ड

Must Read

Los Angeles Curfew: लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने कई दिनों से चल रही अशांति और तोड़फोड़ के बाद मंगलवार को शहर के मध्य क्षेत्र में रात भर कर्फ्यू की घोषणा कर दी। करेन बास ने कहा है कि, “मैंने स्थानीय आपातकाल की घोषणा कर दी है और लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन में तोड़फोड़ और लूटपाट को रोकने के लिए कर्फ्यू जारी कर दिया है।

मेयर करेन बास ने कहा कि  कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया जाएगा. यह कर्फ्यू कई दिनों तक रहने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कर्फ्यू निवासियों और क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर लागू नहीं होता है।चूंकि नेशनल गार्ड अमेरिका में राज्य और संघीय सरकारों दोनों के संयुक्त अधिकार क्षेत्र में आते है, इसलिए राष्ट्रपति ट्रम्प पर कैलिफोर्निया गवर्नर के अधिकार को दरकिनार करने और नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती के लिए उनकी अनुमति लेने में विफल रहने के लिए मुकदमा चलाने की तैयारी कर रहा है।

कर्फ्यू लगाने की वजह

मंगलवार को यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट (आईसीई) द्वारा साझा की गई तस्वीरों में नेशनल गार्ड के कर्मियों को शहर में गिरफ़्तारियां करते हुए आईसीई अधिकारियों की सुरक्षा करते हुए देखा गया।

आईसीई ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि नेशनल गार्ड के सैनिक “संघीय सुविधाओं पर सुरक्षा प्रदान कर रहे थे और संघीय अधिकारियों की रक्षा कर रहे थे जो उनके कार्यक्षेत्र से बाहर की बात है। वे अधिकारियों पर हमला करने वाले व्यक्तियों को अस्थायी रूप से हिरासत में ले सकते हैं, वास्तविक गिरफ़्तारी कानून प्रवर्तन की ज़िम्मेदारी है।

लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनात करने का आदेश

न्यूसम ने कोर्ट में याचिका दायर की है जो ट्रम्प के आदेश के बाद किया गया है, जिसमें उनके प्रशासन द्वारा अप्रवासियों के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शनों के जवाब में लॉस एंजिल्स में लगभग 4,000 नेशनल गार्ड सैनिकों और 700 अमेरिकी मरीन को तैनात करने का आदेश दिया गया था। इस मामले में कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होनी है।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प

कैलिफोर्निया के सीनेटर एडम शिफ और एलेक्स पैडीला ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा, ” सैन्य कर्मियों को केवल सबसे चरम परिस्थितियों के दौरान तैनात किया जाना चाहिए, और यहां ऐसा नहीं हैं।”अन्य राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन तनावपूर्ण हो गए हैं। सोमवार की रात डलास और ऑस्टिन में, पुलिस ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प की, टेक्सास स्टेट कैपिटल के पास भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें:-इस्राइली नौसेना ने यमन पर किया हमला, हूतियों की सप्लाई चेन काटने की कोशिश

Latest News

3 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया उद्घाटन

Amrit Udyan: राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च, 2026 तक आम जनता के लिए खुला...

More Articles Like This