मिशिगन में AI से ‘लेक’ की तस्वीर बनाने वाली सीईओ की छीनी नौकरी, विवाद बढ़ने के बाद हुआ फैसला

Washington: विवाद बढ़ने के बाद मिशिगन में क्रेडिट यूनियन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन स्मिथ को नौकरी से बाहर कर दिया गया है. चैट जीपीटी की मदद लेना भारी पड़ गया. विवाद इतना बढ़ा कि अंततः उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. मिशिगन में जेन स्मिथ ने अपने परिवार की एक तस्वीर को एआई की मदद से इस तरह बदला कि सभी के स्वेटशर्ट पर ‘लेक अमरीका’ लिखा नजर आ रहा था.

स्मिथ अब संस्थान की कर्मचारी नहीं

यह पोस्ट कनाडा में तेजी से वायरल हुआ और इसे लेकर लोग खासा नाराज हो गए. स्मिथ उस समय मिशिगन स्थित फैमिली फर्स्ट क्रेडिट यूनियन की सीईओ थीं. क्रेडिट यूनियन ने बुधवार को एक बयान में कहा कि स्मिथ अब संस्थान की कर्मचारी नहीं हैं और मुख्य परिचालन अधिकारी जेसन अकोस्टा को अंतरिम सीईओ बनाया गया है. संस्था ने इस घटनाक्रम से अपने सदस्यों और समुदाय को हुई निराशा और परेशानी के लिए माफी भी मांगी.

नाम इस्तेमाल करने का निर्देश

विवाद उस तस्वीर को लेकर शुरू हुआ, जिसे स्मिथ ने 11 सितंबर को फेसबुक पर साझा किया था. तस्वीर में स्मिथ और उनके परिवार के सदस्य ऐसे स्वेटशर्ट पहने दिखाई दे रहे थे, जिन पर ‘लेक अमरीका’ लिखा था. यह नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश से जुड़ा है, जिसके तहत अमेरिकी संघीय एजेंसियों को लेक ओंटारियो के लिए ‘लेक अमरीका’ नाम इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया है.

तस्वीर में स्वेटशर्ट जोड़ी गई

स्मिथ ने बाद में बताया कि तस्वीर असली स्वेटशर्ट की नहीं थी. उन्होंने और उनके परिवार ने डेट्रॉयट एयरपोर्ट पर तस्वीर खिंचवाई थी और फिर चैटजीपीटी की मदद से तस्वीर में स्वेटशर्ट जोड़ी गई थी. उनके अनुसार, परिवार कनाडा के हैलिफैक्स जा रहा था और यात्रा के दौरान लेक ओंटारियो के नाम बदलने के मुद्दे पर बातचीत हुई थी. स्मिथ ने स्थानीय टीवी स्टेशन डब्ल्यूजेआरटी से कहा कि परिवार का उद्देश्य कोई राजनीतिक बयान देना नहीं था, बल्कि वे लेक के नाम बदलने की स्थिति का मजाक कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें. आगरा में हादसाः डिवाइडर से टकराकर पलटी बेकाबू कार, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version