चीन को चुनौती देने के लिए जापान ने विकसित किया ‘लेजर वेपन’, बिना बम, गोले के मार गिरा देगा ड्रोन

Japan: अब जापान ने चीन को चुनौती देने के लिए बडी तैयारी की है. जापान ने ऐसा लेजर वेपन सिस्‍टम डेवलप कर उसका ट्रायल किया है, जो मेटल को भी चीर सकता है. इसमें ड्रोन को पलभर में खाक में मिलाने की भी क्षमता है. यानी यह हुआ कि बिना बम और गोले के चीन की ड्रोन आर्मी की दीवार को पलक झपकते ही गिराया जा सकेगा.

100 किलोवाट क्षमता वाले लेजर वेपन का सफल परीक्षण

जापान ने आधुनिक युद्ध तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए 100 किलोवाट क्षमता वाले लेजर वेपन का सफल परीक्षण किया है, जो मेटल यानी लोहा को काटने और हवा में उड़ रहे ड्रोन को मार गिराने में सक्षम है. इंडियन डिफेंस रिव्‍यू की रिपोर्ट के अनुसार जापान की अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी और लॉजिस्टिक्स एजेंसी (ATLA) ने अपने बयान में बताया कि इस लेजर सिस्‍टम को जापान मरीन यूनाइटेड के एक शिपयार्ड में तैयार कर 6200 टन वजनी ट्रायल शिप JS Asuka पर स्थापित किया गया है.

अब इसे खुले समुद्र में ट्रायल से गुजरना होगा

हथियार प्रणाली को दो 40 फुट लंबे गुंबदनुमा मॉड्यूल में फिट किया गया है और अब इसे खुले समुद्र में ट्रायल से गुजरना होगा. इस उपलब्धि के साथ जापान अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद गाइडेड एनर्जी वेपन सिस्‍टम विकसित करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है. हालांकि चीन ने आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी प्रणाली के विकास की पुष्टि नहीं की है, लेकिन 2024 में सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर में उसके जहाज पर लेजर जैसा स्‍ट्रक्‍चर देखे जाने से अटकलें तेज हो गई थीं.

100 किलोवाट की शक्तिशाली किरण तैयार

इस हथियार प्रणाली में दस अलग- अलग 10 किलोवाट लेजर बीम को इंटीग्रेट कर 100 किलोवाट की एक शक्तिशाली किरण तैयार की जाती है. यह फाइबर लेजर तकनीक पर आधारित है, जिसमें दुर्लभ तत्वों से डोप की गई ठोस ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से प्रकाश को एंप्‍लीफाई किया जाता है. इस डिजाइन से न केवल सटीक निशाना साधना संभव होता है बल्कि छोटे और तेज गति से उड़ने वाले लक्ष्यों जैसे ड्रोन, मोर्टार शेल और अन्य हल्के हवाई खतरों को भी प्रभावी ढंग से निष्क्रिय किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी जंग की आहट! US एंबेसी ने अपने नागरिकों को दी तेहरान खाली करने की सलाह

More Articles Like This

Exit mobile version