आंतकी बने लेबनानी पॉप स्टार ने किया सरेंडर, सेना के खिलाफ अपराध के लिए चलेगा मुकदमा

Lebanon: पॉप स्टार से इस्लामी चरमपंथी बने लेबनान के फदल शकर ने 12 साल बाद शनिवार को देश की सैन्य खुफिया सेवा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. न्यायिक और सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. लेबनान के शहर सिडोन में जून 2013 में सुन्नी मुस्लिम चरमपंथियों और लेबनानी सेना के बीच सड़क पर हुए खूनी संघर्ष के बाद से वह फरार था.

आतंकवादी समूह को समर्थन देने के आरोप में सुनाई गई थी सजा

उसकी गैरमौजूदगी में मुकदमा चलाया गया और 2020 में एक आतंकवादी समूह को समर्थन देने के आरोप में 22 साल जेल की सजा भी सुनाई गई थी. शकर शनिवार की रात एक लेबनानी सैन्य खुफिया बल सिडोन के पास ऐन अल-हिल्वेह के फिलीस्तीनी शरणार्थी शिविर में पहुंचा था, उसे हिरासत में ले लिया गया, जो 12 साल से अधिक समय से इसी शिविर में छिपा हुआ था. शकर से पूछताछ की जाएगी और सेना के खिलाफ अपराध करने के नए आरोपों पर मुकदमे की तैयारी की जाएगी.

जबरदस्त हिट गाने के साथ पूरे अरब जगत में हुआ था बेहद लोकप्रिय

पॉप स्टार शकर 2002 में अपने एक जबरदस्त हिट गाने के साथ पूरे अरब जगत कें बेहद लोकप्रिय हुआ था. शकर ने पहले सिडोन में हुई झड़पों में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया था और कहा था कि उसने कभी भी खून खराबे का समर्थन नहीं किया था. फदल शकर ने कट्टर सुन्नी धर्मगुरु शेख अहमद अल-अस्सिर के प्रभाव में आना शुरू किया. शकर ने अल-अस्सिर के रैलियों में हिस्सा लेना शुरू किया और अल-अस्सिर की कट्टर धार्मिक राजनीति से प्रभावित हुए.

सीरिया की झड़पों और युद्ध की घटनाओं से भी हुए प्रभावित

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शकर की कट्टरवाद की ओर झुकाव की एक बड़ी वजह यह थी कि उन्होंने महसूस किया कि हेज़बोल्लाह और उससे जुड़ी शक्तियां जोकि शिया-मुस्लिमों की ओर झुकी हुई मानी जाती हैं, सुन्नी समुदाय को दबाव में डाल रही हैं. वे सीरिया की झड़पों और युद्ध की घटनाओं से भी प्रभावित हुए, जहाँ सुन्नी मुस्लिमों की स्थिति जटिल हो गई थी. शकर ने सार्वजनिक रूप से कहा कि संगीत अब उनके लिए हराम  हो गया है.

इसे भी पढ़ें. ट्रंप का Gaza Peace Plan बेअसर, हमास से डील के कुछ घंटों बाद ही इजराइल के एयर स्ट्राइक में 70 फिलिस्तीनियों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version