लेबनान ने इजरायल पर दागे कई ड्रोन, कई शहरों को बनाया निशाना

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lebanon Attack on Israel: इजरायल पर ईरान लगातार हमले कर रहा है. ईरान की ओर से इजरायल पर मिलाइलें दागी जा रही हैं. ईरान के बाद अब लेबनान की ओर से भी इजरायली शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई है. इजारायली सेना द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार पिछले एक घंटे में लेबनान से दो हमलावर ड्रोन आए. लेबनान की ओर से दागा गया एक ड्रोन नहरिया के तट पर रोक दिया गया और दूसरा खुले क्षेत्र में गिर गया. बताया जा रहा है कि लेबनान की ओर से करीब 25 रॉकेट भी दागे गए, जिनमें से कुछ को रोक लिया गया. लेबनान की ओर से किए गए इस हमले में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

लेबनान पर इजरायल का हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेबनान पर इजरायल की तरफ से ताजा किए गए हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है. इजरायल द्वारा किए गए इस हमले में 7 लोगों के घायल होने की भी खबर है. इजरायल की ओर से बेरूत के बाचौरा इलाके में गुरुवार सुबह संसद के पास एक इमारत को निशाना बनाकर हमला किया गया. जानकारी दें कि यह लेबनान की सरकार के मुख्यालय पर सबसे करीबी इजरायली हमला है.

लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों का बयान

इस हमले को लेकर लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तीन मिसाइलें दहियाह के दक्षिणी उपनगर में भी गिरी हैं, जहां पिछले सप्ताह हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की हवाई हमले में मौत हो गई थी. इससे पहले बुधवार को भी इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के शहरों पर हमले किए थे.

इजरायल की चेतावनी

इजरायल की सेना ने पहले ही दक्षिणी लेबनान में 24 गावों में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए गांव को खाली करने की चेतावनी दी गई है. इजरायल की ओर से बुधवार को एक बयान में कहा गया कि सेना ने हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह से निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के पास अभियान शुरू किया है. इजरायल की आर्मी इसे सीमित जमीनी अभियान बता रही है.

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version