लंदन पहुंचते ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के बदले सुर, डोनाल्‍ड ट्रंप को लेकर कही बड़ी बात

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

London: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की व्‍हाइट हाउस में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से बहस के बाद लंदन पहुंचे. लंदन में जेलेंस्‍की के सुर अचानक बदल गए है. राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने न केवल अमेरिका के समर्थन की सराहना की, बल्कि ट्रंप का भी आभार व्‍यक्‍त किया.

लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान राष्‍ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हम अमेरिका द्वारा मिले हर तरह के समर्थन के लिए बेहद आभारी हैं. मैं राष्ट्रपति ट्रंप, कांग्रेस और अमेरिकी जनता का धन्यवाद करता हूं. खासतौर पर इन तीन सालों के दौरान जब हम पूरे तरीके से बड़े पैमाने पर रूस के जंग लड़ रहे हैं. यूक्रेनी राष्‍ट्रपति जेलेंस्की इस बदले हुए रुख को कूटनीतिक कदम माना जा रहा है.

दो नेताओं का नहीं, बल्कि दो देशों का रिश्ता- जेलेंस्की

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप से हुई तीखी बहस के बाद जेलेंस्‍की का यह बयान चौंकाने वाला है. दरअसल, अमेरिका से यूक्रेन को दी जाने वाली मदद को लेकर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच तनाव बढ़ गया था, लेकिन अब यूक्रेनी राष्ट्रपति उनके समर्थन के लिए उनका धन्यवाद कर रहे हैं.

इस पोस्ट पर उन्होंने आगे लिखा कि हमारा अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ संबंध केवल दो नेताओं का नहीं, बल्कि दो देशों के बीच ऐतिहासिक और मजबूत रिश्ता है. यही वजह है कि मैं हमेशा अमेरिकी जनता के प्रति आभार प्रकट करता हूं. इसके साथ ही उन्होंने मानवाधिकारों और सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि यूक्रेन केवल अमेरिका से मजबूत रिश्ते चाहता है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में यह संबंध और बेहतर होंगे.

ये भी पढ़ें :- हैदराबाद में ED की बड़ी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होगी अचल संपत्तियों की नीलामी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version