धधक रहे Los Angeles के जंगल, 13 हजार इमारतों पर मंडरा रहा खतरा; बाइडेन ने की आर्थिक मदद की घोषणा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Los Angeles wildfire: अमेरिका के लॉस एंजिल्स के पैसिफ़िक पैलिसेड्स क्षेत्र के पहाड़ी जंगल में भीषण आग लगी है. इस दौरान प्राकृतिक संपदा ऐसे धू धू कर जल रही है, जिससे आस पास के बसे लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में हजारो लोग घर छोड़ने को मजबूर है. इस समय पूरा इलाका काले धुएं के गुबार से भरा हुआ है. ये आग ने अबतक लगभग 3,000 एकड़ भूमि को नष्ट कर चुकी है. इस बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आर्थिक मदद की घोषणा की है.

पैसिफ़िक पैलिसेड्स में लगी इस आग ने कई घरों को भी तहस-नहस कर दिया है. वहीं, आग बुझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ये अभी भी बढती ही जा रही है. इस आग से न केवल संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, बल्कि पर्यावरण को भी क्षति पहुंची है.  सैकड़ों पेड़ और जानवर इस आग में जलकर खाक हो गए हैं, जिससे क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन प्रभावित हुआ है. साथ ही 13 हजार इमारतों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है.

प्रशासन के सामने चुनौतियां खड़ी कर रही आग

वहीं, तेजी से फैल रही इस आग ने स्‍थानिय प्रशासन के सामने बड़ी चुनौतियां खड़ी कर रही है. तूफानी हवाओं के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है. ऐसे में प्रशासन ने हजारों निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आदेश दिया है. वहीं, स्थानीय स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों, और अन्य सुरक्षित स्थानों को इमरजेंसी शेल्टर के रूप में तैयार किया गया है.

तूफानी हवाएं बढ़ा रही मुसीबते

इसी बीच, तूफानी हवाओं ने आग बुझाने के प्रयासों को जटिल बना दिया है. तेज हवाओं के वजह से आग तेजी से फैल रही है, जिससे आग बुझाने में लगी टीमों को कठिनाई हो रही है. इस दौरान अग्निशमन विभाग के सैकड़ों कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटें हुए है. साथ ही हेलीकॉप्टर और विमान भी इस आपरेशन में लगातार काम कर रहे है, लेकिन कठिन भूभाग और खराब मौसम के कारण यह कार्य चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है.

होम शेल्टर में रहने को मजबूर लोग

ऐसे में प्रशासन ने स्थानीय समुदायों से सहयोग की अपील की है और सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. इस भीषण आग ने संपत्ति और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सामाजिक ताने-बाने पर भी गहरा प्रभाव डाला है. इस दौरान हजारों लोग अपने घरों से बेघर होकर होम शेल्टर में रहने को मजबूर हैं. स्‍थानीय समूदाय को इस संकट से उबरने में समय लगेगा. वहीं, अमेरिकी प्रशासन को पुनर्निर्माण और पुनर्वास के लिए योजना बनानी होगी.

ये भी पढ़ें:-मेक्सिको गल्फ का बदलेगा नाम! डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात, कई देशों में मचा बवाल

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version