बांग्लादेश को तगड़ा झटका, भारत सरकार ने बढ़ाया शेख हसीना का वीजा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sheikh Hasina Visa Extended: बांग्‍लादेश को भारत ने बड़ा झटका दिया है. भारत सरकार ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का वीजा बढ़ा दिया है. भारत ने शेख हसीना का वीजा ऐेसे समय में बढ़ाया है, जब बांग्‍लादेश ने उनके प्रत्‍यर्पण की मांग की है. बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द कर दिया है और उनके खिलाफ अरेस्‍ट वारंट भी जारी किया है.

शेख हसीना का वीजा बढ़ा

बता दें कि शेख हसीना बीते सात महीने से भारत में शरण लिए हुए हैं. बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है. हालांकि भारत ने शेख हसीना का वीजा बढ़ाकर मोहम्‍मद यूनुस को संकेत दिया है कि प्रत्यर्पण अनुरोध फिलहाल रुका रहेगा. जानकारी दें कि बांग्लादेश ने 23 दिसंबर को एक नोट भेजकर भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की थी.

फिलहाल भारत में ही रहेंगी हसीना

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना के वीजा को हाल ही में भारत में उनके प्रवास को जारी रखने के लिए बढ़ाया गया है. ऐसे में वह अभी दिल्ली में ही रहेंगी. माना जा रहा है कि भारत शेख हसीना के प्रत्यर्पण के बांग्लादेश के मांग का जवाब फिलहाल नहीं देगा. दूसरी ओर ढाका में आप्रवासन विभाग ने हसीना समेत 97 लोगों के पासपोर्ट रद्द करने का निर्णय लिया है. यह कदम विरोध प्रदर्शनों के दौरान हत्याओं में उनकी कथित संलिप्तता पर उठाई गई है.

ये भी पढ़ें :- रामगढ़ में हादसाः ट्रक ने स्कूली ऑटो में मारी टक्कर, 3 बच्चों और चालक की मौत

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This

Exit mobile version