Pakistan News: पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, पहाड़ी इलाके से जा रही बस नाले में गिरी, 20 की मौत

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan News: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार (03 मई) को एक यात्री बस के पहाड़ी इलाके से फिसलकर नाले में गिरने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम राजमार्ग पर हुई. बस रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी. इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया.

उन्होंने बताया कि बचाव के प्रयास जारी हैं तथा घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. उन्‍होंने बताया, यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कितने यात्री सवार थे. अधिकारी ने कहा कि घटना में घायल हुए कम से कम 15 लोगों को चिलास के एक अस्पताल में ले जाया गया है. अधिकारी ने बताया कि बचाव का प्रयास जारी हैं और शवों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. सूत्र ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है.

गिलगित बाल्टिस्तान के CM हाजी गुलबार खान ने जताया दुख

गिलगित बाल्टिस्तान के सीएम हाजी गुलबार खान (Haji Gulbar Khan) ने घटना पर शोक व्यक्त किया और प्रशासन को घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. वहीं गिल्टगिट-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फराक ने कहा कि दुर्घटना के बाद चिलास अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

यह भी पढ़े: राहुल गांधी आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन, ‘रायबरेली’ से कांग्रेस ने बनाया है प्रत्याशी

Latest News

IND vs NZ 2nd T20I: 18 गेंदों में 46 रन, तिलक-नितीश का तूफान; हारी हुई बाजी जीतकर भारत ने रचा कमाल

IND vs NZ 2nd T20I: क्रिकेट में आखिरी गेंद तक मुकाबला पलट सकता है और भारत ने न्यूजीलैंड के...

More Articles Like This

Exit mobile version