Nepal के सेना प्रमुख से गोरखा राइफल्स के मेजर जनरल चरणजीत देवगन ने की मुलाकात, सैन्य संबंधों पर की चर्चा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal: नेपाल सेना के प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल से शनिवार, 5 अक्‍टूबर को गोरखा राइफल्स के रेजिमेंट 3 के मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत-नेपाल सैन्य संबंधों पर चर्चा की. इस बात की जानकारी भारतीय दूतावास ने एक बयान में दी. दूतावास ने बताया, गोरखा राइफल्स के रेजिमेंट 3 के युद्ध सेवा मेडल (वाईएसएम) से सम्मानित कर्नल मेजर जनरल चरणजीत सिंह देवगन ने नेपाल सेना के सेनाध्यक्ष जनरल अशोक राज सिग्देल से मुलाकात की और भारत व नेपाल के सैन्य संबंधों पर चर्चा की.

अपनी छह दिन दिवसीय नेपाल यात्रा के तहत देवगन ने सिग्देल से नेपाल सेना के मुख्यालय में मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होने सेना के बीच संपर्क को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की. बयान के अनुसार, देवगन ने नेपाल में पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा, रक्षा विभाग की टीम ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जानकारी के मुताबिक, 30 सितंबर को देवगन नेपाल पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत कर्नल वी. सुब्रमण्यम ने त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किया.

Latest News

भारत में स्टील सेक्टर के नई क्रांति की ताकत कार्बन कैप्चर तकनीक, पीएम मोदी बोले- 2070 तक ‘नेट जीरो’ हासिल करना हमारा लक्ष्य

PM Modi on Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कार्बन कैप्चर तकनीक भारत में...

More Articles Like This

Exit mobile version