Malaysia: मलेशिया में बड़ा सड़क हादसा, कार से टकराई यूनिवर्सिटी की बस, 15 छात्रों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malaysia Bus Crash: मलेशिया के पेराक में एक बड़े सड़क हादसे की खबर है. दरअसल, सोमवार को छात्रों को लेकर कैंपस लौट रही एक यूनिवर्सिटी की बस कार से टकरा गई, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं, हादसे के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने जांच का आदेश दिया है.

मीडिया के मुताबिक, पेराक के ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर सोमवार को छात्रों से भरें यूनिवर्सिटी बस की पेरोडुआ अल्जा कार (एमपीवी) से टक्कर हो गई. इस मामले को लेकर पेराक पुलिस प्रमुख नूर हिसाम नॉर्डिन ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बस ने नियंत्रण खोने के बाद आगे चल रही कार को टक्‍कर मारी और सड़क से उतर गई.

सड़क हादसे में यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों की मौत

इस हादसे को लेकर उच्च शिक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि सुल्तान इदरीस एजुकेशन यूनिवर्सिटी (यूपीएसआई) के 15 छात्र गेरिक के बानुन में हुए हादसे में मारे गए. वहीं, इस मामल में जानकारी देते हुए हुलु पेराक सिविल डिफेंस फोर्स ने बताया कि बानुन डिजास्टर ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर को लगभग 1.10 बजे दुर्घटना को लेकर एक कॉल आयी. पता चला कि बस में 48 लोग सवार थे. वहीं, मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बस पेरोडुआ अल्जा (एमपीवी) से टक्कर के बाद पलट गई थी.”

हादसे में कई छात्र घायल

जानकारी के मुताबिक, बस तेरेंगानु राज्य के जेरटेह से आ रही और पेराक के तंजुंग मालिम में विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर की ओर जा रही थी. इस दौरान टक्‍कर के बाद मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, कई छात्र घायल भी हुए हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है.

इसे भी पढें:-जापान में अमेरिकी एयरबेस में बड़ा धमाका,  सेना के चार जवान घायल

 

Latest News

LPG Panic Booking: युद्ध की खबरों से देश में गैस बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर, एक दिन में 75 लाख से ज्यादा सिलेंडर बुक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच देश में LPG सिलेंडर की बुकिंग में अचानक उछाल देखने को मिला है. 12 मार्च को रिकॉर्ड 75.7 लाख सिलेंडर बुक हुए, लेकिन सरकार ने कहा कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version