मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम का भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malaysia PM India Visit: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम आज भारत की यात्रा पर आएंगे. उनका यह दौरा तीन दिवसीय होने वाला है. आज यानी सोमवार को वह नई दिल्ली पहुंचेंगे. इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई है. भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा कहा गया है कि इब्राहिम की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच बहु-क्षेत्रीय सहयोग एजेंडा तैयार करने का मार्ग प्रशस्त करेगी. अनवर इब्राहिम की बतौर पीएम यह पहली भारतीय यात्रा होने वाली है. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंगलवार को मुलाकात होगी. इस दौरान कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.

जानिए मलेशिया के पीएम का कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम पीएम मोदी के निमंत्रण पर 19 से 21 अगस्त तक भारत की ‘राजकीय यात्रा’ करेंगे. मंगलवार 20 अगस्त को इब्राहिम का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. इसी के साथ वह मंगलवार को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट जाएंगे. मंगलवार को ही वह पीएम मोदी से बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री मलयेशियाई नेता के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे. इसके बाद मलेशिया के पीएम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

दोनों देशों के बीच मजबूत होंगे रिश्ते

मलेशिया के पीएम की यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जैसा कि दोनों देश अगले साल बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी के दूसरे दशक में प्रवेश कर रहे हैं, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की यात्रा भविष्य के लिए बहु-क्षेत्रीय सहयोग एजेंडा तैयार करके भारत-मलयेशिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त करेगी.

यह भी पढ़ें: शादी के 8 साल बाद पिता बनना चाहते हैं अनुपमा के ‘अनुज’ Gaurav Khanna, पत्नी आकांक्षा नहीं हैं तैयार?

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version