मार्को रूबियो ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से की मुलाकात, द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर की चर्चा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Jaishankar Meets Marco Rubio: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत की और आपसी संपर्क लगातार बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की. बैठक के बाद एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि हमारी बातचीत में कई द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई. हमने प्राथमिक क्षेत्रों में प्रगति के लिए सतत संवाद की अहमियत पर सहमति जताई. उन्होंने बैठक को ‘अच्छी’ बताया और कहा कि हम संपर्क में रहेंगे.

किसी भी सवाल का नहीं दिया जवाब

बैठक से पहले दोनों नेताओं ने मीडिया के सामने गर्मजोशी से हाथ मिलाया, लेकिन किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. सम्मेलन कक्ष को भारतीय और अमेरिकी झंडों व फूलों से सजाया गया था. हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मुद्दों और रूस से तेल खरीद को लेकर मतभेद रहे हैं, फिर भी रणनीतिक रूप से दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत है. इसका उदाहरण क्वाड समूह है, जिसमें भारत और अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं और जिसका फोकस इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना है.

रूबियो ने क्वाड देशों के साथ जुलाई में की थी बैठक

जुलाई में रूबियो वॉशिंगटन डीसी में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों से मिल चुके हैं, जहां उन्होंने भारत सहित अन्य देशों को अमेरिका का “महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार” करार दिया था।
हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर नई दिल्ली में वार्ता हुई. इसमें अमेरिका की ओर से ब्रेंडन लिंच और भारत की ओर से राजेश अग्रवाल शामिल हुए. भारत ने इस बातचीत को ‘सकारात्मक और भविष्यद्रष्टि वाली’ बताया.
Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version