पहली बार भारत आ रहे पीएम मार्क कार्नी, जानिए किन मुद्दों पर होगी बात

Mark Carney India Visit : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत आ रहे हैं. बता दें कि पीएम कार्नी 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 27 फरवरी को भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचेंगे. बता दें कि अगले 2 दिनों में वो विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसके साथ ही वो भारतीय व कनाडाई सीईओ, उद्योग एवं वित्तीय विशेषज्ञों, शिक्षाविदों के अलावा भारत में स्थित कनाडाई पेंशन फंड्स के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे.

दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्नी 1 मार्च को नई दिल्ली पहुंचेंगे और 2 मार्च को दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की व्यापक बातचीत होगी. ऐसे में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा करेंगे, जो कि कनानास्किस (जून 2025) और जोहान्सबर्ग में हुई उनकी पिछली बैठकों पर आधारित होगी.

वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान

इसके साथ ही पीएम मोदी और मार्क कार्नी व्यापार और निवेश, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान एवं इनोवेशन के अलावा People to People Connect जैसे प्रमुख क्षेत्रों में जारी सहयोगों की भी समीक्षा करेंगे. इतना ही नही बल्कि दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

विश्वास बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी भारत-कनाडा सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि यह यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों के सामान्य होने और नए सिरे से विश्वास बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

भारत और कनाडा के संबंधों में बहाल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत और कनाडा के संबंधों को फिर से मजबूती देने, आपसी भरोसा बहाल करने और सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं. अब सवाल यह उठता है कि क्या यह यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई खटास को दूर कर नई ऊर्जा, सकारात्मकता और भरोसे के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने का मजबूत संकेत देगी?

इसे भी पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर पर फिर से पुराना राग अलापते ही PAK को लगी फटकार, UN में हुई बेइज्जती, भारत ने दिया जवाब

Latest News

01 March 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version