US News: ‘मार्क जुकरबर्ग ने मुझसे मांगी माफी’, बोले ट्रंप- ‘गूगल बहुत खराब और…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने उन्हें सेंसर करने के लिए माफी मांगी है. पूर्व राष्‍ट्रपति ने बताया, जुकरबर्ग ने कहा है कि वह डेमोक्रेट का समर्थन नहीं करेंगे. उन्‍होंने बताया, यह वास्तव में आश्चर्यजनक था और यह बहुत बहादुरी भरा था. साथ ही, ट्रंप ने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की खबरों और तस्वीरों को सेंसर को लेकर गूगल पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि गूगल का यह बहुत ही गैर जिम्मेदाराना रवैया है.

गूगल बहुत खराब और गैर-जिम्मेदार रहा है- डोनाल्‍ड ट्रम्प

फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार के दौरान डोनाल्‍ड ट्रम्प ने बताया कि गूगल बहुत खराब और गैर-जिम्मेदार रहा है. उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि गूगल बंद होने वाला है. क्योंकि, मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस इसे लेने जा रही है. गूगल सावधान रहना होगा. ट्रम्प ने आरोप लगाया है कि 13 जुलाई को उन पर हुई असफल हत्या की कोशिश के बारे में तस्वीरें या उस घटना से संबंधित कुछ भी गूगल पर खोजना लगभग असंभव था.

गूगल ने सभी आरोपों से किया इनकार

हालांकि गूगल ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है. वहीं, गूगल ने कहा कि हम खुद से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प के खिलाफ हत्या के प्रयास के बारे में प्रश्नों के लिए पूर्वानुमान नहीं दे रहे थे, ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें राजनीतिक हिंसा से संबंधित सुरक्षा है. गूगल ने बताया, हमारे सिस्टम ज्यादातर समय बहुत अच्छी तरह से काम करते हैं. आप ऐसी भविष्यवाणियां पा सकते हैं, जो अप्रत्याशित या अपूर्ण हो सकती हैं और ऐसे में बग उत्पन्न होंगे.

यह भी पढ़े: Ranchi Crime: रांची में गोली मारकर दरोगा की हत्या. परिजनों से मिले पूर्व CM

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version