मेक्सिको में आठ लोगों की हत्या से दहशत, भीषण सशस्त्र हमले में गई जान, मौके से हमलावर फरार

Mexico: मेक्सिको के मोरेलोस राज्य से एक दिल दहला देने वाली वारदात से हड़कंप मच गया है. देश के अयाला नगर पालिका स्थित एक बार में हुए भीषण सशस्त्र हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है. इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दिया है. वहीं पुलिस ने मौके से आठ लोगों के शव बरामद किए हैं. जबकि दूसरी तरफ हमलावर फरार होने में कामयाब रहे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय निवासियों ने कई गोलियों की आवाज सुनी, जिसके बाद सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे.

घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा कर रहे हैं अधिकारी 

मोरेलोस राज्य अभियोजक कार्यालय जांच का नेतृत्व कर रहा है. फोरेंसिक विशेषज्ञ और जांच अधिकारी घटनास्थल पर सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और घटना की परिस्थितियों का पता लगा रहे हैं. माना जा रहा है कि जिस बार में गोलीबारी हुई वह अवैध रूप से चल रहा था. फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और हमले के मकसद का पता नहीं चल पाया है. घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

बड़े पैमाने पर हुई गोलीबारी की घटनाएं

अपेसियो एल ग्रांडे शहर में हालात बिगड़े हैं. हाल के वर्षों में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं. माना जाता है कि इस तरह की गोलीबारी ड्रग कार्टेल से संबंधित हैं. 2018 के बाद से इस क्षेत्र में बार, क्लब और यहां तक की सड़कों पर गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण में स्थित मेक्सिको में क्राइम आम बात है. बीते साल 3 नवम्बर 2025 को देश के पश्चिमी राज्य मिचोकान के एक मेयर को सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी.

उत्सव के दौरान मेयर की हत्या 

मेयर कार्लोस अल्बर्टो मैंजो रोड्रिगेज की हत्या मैक्सिको के डे ऑफ डेड उत्सव के दौरान एक कार्यक्रम में हुई, जब वह लोगों की एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे. उसी दौरान उन्हें सात गोलियां मारी गईं. कार्लोस अल्बर्टो मैंजो रोड्रिगेज उरुपन शहर के मेयर थे. पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद मेयर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें. ईरान का बड़ा ऐलान, युद्ध पूरी तरह खत्म होने तक होर्मुज स्ट्रेट के ट्रैफिक पर रहेगा नियंत्रण

Latest News

BRICS में पाकिस्तान की बेइज्जती! पहलगाम हमले की निंदा पर खास दोस्त चीन ने भी जताई सहमति

New Delhi: समिट के घोषणा पत्र में पहलगाम हमले की निंदा और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वालों को...

More Articles Like This

Exit mobile version