US के दबाव से मेक्सिको की सत्ता में भूचाल, गवर्नर और मेयर ने छोड़ी कुर्सी, जानें अमेरिका ने क्या लगाया था आरोप..?

Mexico: उत्तरी अमेरिका में स्थित देश मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लौडिया शिनबाम की पार्टी के दो सदस्यों ने अपने पद से अस्थायी रूप से हटने की घोषणा की है. अमेरिका द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप लगाए जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है. उत्तर पश्चिमी सिनालोआ राज्य से शिनबाम की पार्टी के इन सदस्यों ने बताया कि अमेरिका ने उन पर और आठ अन्य नेताओं एवं सुरक्षा अधिकारियों पर मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप लगाए हैं.

अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी में मदद

जारी एक वीडियो संदेश में अभियोग में नामित गवर्नर रुबेन रोचा मोया ने उन आरोपों का खंडन किया कि उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह ‘सिनालोआ कार्टल’ को संरक्षण दिया और लाखों डॉलर की रिश्वत के बदले में उसे अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी में मदद की. पूर्व राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर के लंबे समय से सहयोगी रहे 76 वर्षीय रोचा ने कहा, ”मेरा ईमान साफ है.

मैंने कभी आपको नहीं दिया धोखा

मैं अपने लोगों और अपने परिवार से आंख मिलाकर कह सकता हूं कि मैंने कभी आपको धोखा नहीं दिया और न ही कभी दूंगा.” उन्होंने कहा कि वह छह साल से इस पद पर हैं, लेकिन अब वह अस्थायी रूप से इस पद से हट रहे हैं और अवकाश पर जा रहे हैं ताकि वह अपने ऊपर लगे झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से अपना बचाव कर सकें और मेक्सिको की सरकार की जांच में सहयोग कर सकें.

मेंडिविल का नाम भी अभियोग में शामिल

सिनालोआ राज्य की राजधानी कुलियाकान के मेयर जुआन डी डियोस गामेज मेंडिविल का नाम भी अभियोग में शामिल है. उन्होंने भी आरोपों से इनकार किया और पद से हटने का ऐलान किया. शनिवार को एक विशेष मतदान में राज्य की स्थानीय कांग्रेस ने रोचा की सहयोगी येराल्डिन बोनिला वाल्वरडे को अंतरिम गवर्नर नियुक्त किया.

इसे भी पढ़ें. सिवान में पूर्व MLC के भांजे की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, पिता ने पुलिस कार्रवाई को ठहराया गलत

Latest News

अब पूरी दुनिया खरीदेगी भारत के हथियार, मोदी सरकार के एक फैसले ने बदला पूरा खेल

Defence Ministry India: भारत सरकार ने ग्लोबल डिफेंस मार्केट में अपनी धाक जमाने के लिए रक्षा निर्यात नियमों में...

More Articles Like This

Exit mobile version