होर्मुज में तेल टैंकर पर 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला, LPG- तेल के बढ़ सकते हैं दाम 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hormuz Oil Tanker hit by Projectile: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर फिर 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से धड़ाधड़ हमला किया गया है, जिसकी जानकारी ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) की ओर से दी गई है.

UKMTO के मुताबिक, ओमान के खसाब शहर से करीब 17 समुद्री मील यानी लगभग 31 किलोमीटर पूर्व में टैंकर जब होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकल रहा था, तभी उस पर 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल आकर लगे. फिलहाल इस हमले में किसी के घायल होने या मौत की खबर नहीं है. इसके साथ ही समुद्र में तेल फैलने या पर्यावरण को किसी तरह के नुकसान की भी जानकारी सामने नहीं आई है.

UKMTO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि टैंकर ने तीन अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की सूचना दी थी. फिलहाल, एजेंसी घटना की स्थिति पर नजर बनाए हुए है. बता दें कि टैंकर पर यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. दरअसल, रविवार को अमेरिका ने ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया था, जिसके बाद ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए और फिर यूएई में भी मौजूद अमेरिकी ठिकानों को टार्गेट किया.

ईरान पर परमाणु हथियार नहीं इस्तेमाल करेंगे ट्रंप

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या वो के खिलाफ परमाणु विकल्पों का इस्तेमाल करेंगे, जिसके बाद ट्रंप ने इस संभावना को अनावश्यक बताया और रिपोर्टर के इस सवाल को मूर्खतापूर्ण करार दिया.

फिर से भड़का ईरान अमेरिका तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को एक फेल्ड नेशन करार देते हुए कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका उन पर पलटवार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. इसके साथ ही उन्होंने ये चेतावनी देते हुए कहा कि  ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता. अगर उनके पास ऐसा हथियार होता, तो अब तक इजराइल का नामोनिशान मिट चुका होता.

वहीं इससे पहले सोमवार को, दोनों देशों के बीच हफ्तों बाद पहली बार सीधी गोलाबारी हुई, जिसके बाद ट्रंप ने ईरान को करारा जवाब देने की धमकी दी थी.

Latest News

गाजीपुर में नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, महाराष्ट्र बना चैंपियन, यूपी को मिला दूसरा स्थान

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंतिम दिन पांच भार वर्गों में मुकाबले हुए और महाराष्ट्र ने 99 अंकों के साथ ओवरऑल टीम चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया.

More Articles Like This