Mike Lynch : इटली में डूबा ब्रिटेन के बिजनेस मैन का यॉट, एक की मौत; छह लापता

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mike Lynch: दक्षिणी इटली के तट पर अचानक आए तूफान के वजह से एक सुपरयॉट डूब गया, जिसके बाद से ब्रिटेन के व्यवसायी माइक लिंच लापता हैं. दरअसल, हाल ही में माइक लिंच को अमेरिका में 11 बिलियन डॉलर की धोखाधड़ी मामले में बरी किया गया था. इस बात की जानकारी इटली की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने साझा की है.

अभी भी छह लोग लापता

उन्‍होंने बताया कि 56 मीटर लंबी लग्जरी सुपरयॉट द बायेसियन पलेर्मो के पूर्व में पोर्टिसेलो के पास खड़ी थी, जिसमें माइक लिंच भी सवार थें. तभी एकाएक तूफान आने के चलते यॉट सागर में डूब गई. वहीं, सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के मुताबिक, यॉट के डूबने के बाद करीब 15 लोगों को बचाया गया है, जिसमें माइक लिंच की पत्नी भी शामिल हैं. वहीं, छह अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है.

ब्रिटेन से किया गया था प्रत्यर्पित

फिलहाल, इतालवी अधिकारियों द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है. 184 फीट लंबे इस याट पर कुल 22 लोग सवार थे, जिनमें अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के 10 क्रू मेंबर और 12 पैसेंजर थे, इस यॉट का मलबा समुद्र में 50 मीटर की गहराई में मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक, यॉट पर मौजूद रसोइए की मौत हो गई है, वहीं, 6 लोग लापता है.

दरअसल, 59 वर्षीय लिंच को जून महीने के प्रारंभ में ही सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत ने बरी किया था. बता दें कि माइक लिंच पर अपनी सॉफ्टवेयर फर्म ऑटोनॉमी को हेवलेट-पैकार्ड को बेचने से जुड़े बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था.

कई पुरस्‍कार से नवाजे जा चुके है लिंच

दरअसल, माइक लिंच ने साल 1996 में कैम्ब्रिज में ऑटोनॉमी की सह-स्थापना की. जबकि आपराधिक आरोपों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें ब्रिटेन से अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया था. ऐसे में उन्‍हें करीब दो दशकों तक जेल में भी रहना पड़ा था. हालांकि उन्‍होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की थी और ब्रिटेन और उसके बाहर उन्‍होंने कई पुरस्कार और प्रशंसाएँ जीती थीं.

यह भी पढ़ें:-India-Japan Deal: भारत और जापान के बीच होने जा रही बड़ी डिफेंस डील, चीन की उड़ेगी नींद

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version