अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया को तानाशाह की बहन ने दी धमकी, कहा- ‘भुगतना होगा गंभीर परिणाम’

Must Read

Military Operation : वर्तमान समय में अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया के ज्वाइंट मिलिट्री ऑपरेशन की उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कड़ी निंदा की है. इस दौरान उन्‍होंने इन सभी देशों को धमकी दी और कहा कि अगर मिलिट्री एक्सरसाइज करनी है तो करो, लेकिन एक भी लापरवाही दोनों देशों पर भारी पड़ सकती है. ऐसे में अगर किसी प्रकार की गलती होती है तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अमेरिका, साउथ कोरिया और जापान प्योंगटेक के कैंप हम्फ्रीज में मिलिट्री एक्सरसाइज करने वाले हैं.

ऐसे में उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर इस मिलिट्री एक्सरसाइज से नॉर्थ कोरिया को कोई खतरा दिखाई देता है तो ये किसी के लिए भी अच्‍छा नही होगा. इस मामले को लेकर तानाशाह की बहन का कहना है कि इन देशों द्वारा गलत जगह पर लापरवाही से किया गए बल प्रयोग से निश्चित ही प्रतिकूल परिणाम आएंगे.

उत्तर कोरिया के टॉप अधिकारी ने कहा

ऐसे में नॉर्थ कोरिया का कहना है कि अगर ये सभी देश एक्सरसाइज के जरिए मिलिट्री पॉवर दिखाना की कोशिश करते हैं तो वो जवाबी कार्रवाई करेगा. इस दौरान उत्तर कोरिया के टॉप अधिकारी पाक जोंग चोन का कहना है कि इतना ही नही बल्कि इसके साथ ही और भी कई कड़े जवाबी कदम उठाए जाएंगे.

अमेरिका और जापान के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग और डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच यह पहली मिलिट्री एक्सरसाइज होगी. बता दें कि दोनों देशों ने नॉर्थ कोरिया के साथ एक बार फिर बातचीत शुरू कर दी है. इसके साथ ही ये दोनों अमेरिका और जापान के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास भी करने जा रहा है, जिसकी वजह से उत्तर कोरिया भड़क गया है.

उत्तर कोरिया के तानाशाह को ट्रंप ने बताया दोस्‍त

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को डोनाल्ड ट्रंप अपना दोस्त बता चुके हैं. कुछ ही दिन पहले उन्‍होंने ये भी कहा था कि किम जोंग को किसी भी और नेता से ज्यादा जानते हैं. जानकारी देते हुए ट्रंप ने ये भी बताया कि वो जल्दी ही किम से मुलाकात करेंगे.

इसे भी पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप के देश अमेरिका का बदलेगा इतिहास, जमीन के भीतर मिला…

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This