ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, सबसे तेज 100 टेस्ट छक्के उड़ाने वाले बने बल्लेबाज, गिलक्रिस्ट का भी तोड़ा रिकॉर्ड

New Delhi: ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इतिहास रच दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस रिकॉर्ड छक्के के साथ बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बैटर ने मैच में अपना अर्धशतक भी पूरा किया. वह 69 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए.

100 छक्कों का छुआ आंकड़ा 

इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में अपने टेस्ट डेब्यू के ठीक आठ साल बाद 28 वर्षीय पंत ने मैच के चौथे दिन श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा छक्का लगाकर 100 छक्कों का आंकड़ा छुआ. पंत ने पहली पारी में 39 रन की अपनी पारी के दौरान भी एक छक्का लगाया था. पंत ने अपनी दूसरी पारी की 14वीं गेंद पर तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की गेंद पर लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का जड़ा, इसके बाद उन्होंने कुमारा की गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से हुक शॉट खेलकर छक्का लगाया और यह उपलब्धि हासिल की साथ ही 53 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी की.

सहवाग 90 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर

80 छक्कों के साथ ऋषभ पंत ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं, उनसे आगे सिर्फ बेन स्टोक्स (88) हैं. भारत के लिए ऑल-टाइम लिस्ट में वीरेंद्र सहवाग 90 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं, उनके बाद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (88) और रवींद्र जडेजा (82) का नंबर आता है. पंत ऑस्ट्रेलिया (15) और इंग्लैंड (28) में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने घरेलू मैदान पर खेले गए 16 टेस्ट मैच में 41 छक्के लगाए हैं.

सबसे तेज 100 टेस्ट छक्के लगाने वाले बल्लेबाज 

4918: ऋषभ पंत (भारत)

6578: एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

9042: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)

9756: ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

पंत के इंटरनेशनल छक्के का ग्राफ

ऋषभ पंत: 100 छक्के, 51 मैच

वीरेंद्र सहवाग: 90 छक्के, 103 मैच

रोहित शर्मा: 88 छक्के, 67 मैच

रवींद्र जडेजा: 82 छक्के, 90 मैच

एमएस धोनी: 78 छक्के, 90 मैच

इसे भी पढ़ें. CM योगी ने PRD जवानों को दी सौगातः शुरू की कैशलेस चिकित्सा योजना, ड्यूटी भत्ता वृद्धि की घोषणा

Latest News

शेख हसीना का बहाना बनाकर भारत आने से बच रही रहमान सरकार, न्योते का 6 महीने से जवाब नहीं दे रहा बांग्लादेश

Dhaka: बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीणा सिकरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान खुद कभी शेख...

More Articles Like This

Exit mobile version