जापान में Toyota के अधिकारियों से मिले MP के सीएम मोहन यादव, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP CM Mohan Yadav Japan Visit:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने चार दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच गए है. मुख्‍यमंत्री 28 जनवरी से 1 फरवरी तक जापान दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा का मुख्‍य उद्देश्‍य निवेश को आकर्षित करना और आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना है. आज अपनी यात्रा के दौरान मुख्‍यमंत्री ने टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से मुलाकात की है.

सीएम यादव का गर्मजोशी के साथ स्‍वागत

जापान की राजधानी टोक्‍यों पहुंचे सीएम यादव का प्रवासी भारतीयों ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया. प्रवासी भारतीयों ने सीएम को तिलक लगाया, साफा पहनाया और तलवार भेंट की. इस दौरान ‘जय श्री राम’,  ‘जय महाकाल’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगे. मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जापान त‍कनीक और आर्थिक क्षेत्र में मध्‍य प्रदेश के साथ जुड़कर काम करने के लिए इच्‍छुक है.

‘MP में निवेश’ अभियान का हिस्सा है ये जापान दौरा 

बता दें कि सीएम का ये जापान दौरा पिछले साल शुरू किए गए ‘मध्य प्रदेश में निवेश’ अभियान का हिस्सा है. यह अभियान 24 और 25 फरवरी को राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश’- वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2025 में समाप्त होगा. इस यात्रा के जरिए ग्‍लोबल इंवेस्‍टर्स मीट (GIS) के लिए जापानी उद्योगियों और निवेशकों को बुलाना है.

अधिकारियों से सीएम की मुलाकात 

अपनी यात्रा के दौरान जापान के ओकोयो में सीएम यादव ने संवाद सत्र में अधिकारियों से मुलाकात की. सोशल मीडिया मंच एक्‍स पर पोस्‍ट में सीएम यादव ने बताया कि ”टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के प्रशासन और सहायता विभाग के विभाग महाप्रबंधक तोशीयुकी नकाहारा और परियोजना महाप्रबंधक मासाहिरो नोगी के साथ एक संवादा सत्र आयोजित किया गया, जिसमें भारत और मध्य पूर्व प्रभाग के तहत संभावित व्यापार संबंधों पर चर्चा हुई. इस बैठक में मध्य प्रदेश में व्यापारिक अवसरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जहां विशाल भूमि, कुशल युवा कार्यबल, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा और तेजी से बढ़ता ऑटोमोबाइल सेक्‍टर प्रमुख आकर्षण हैं.”

MP के लिए पैदा होंगे व्यावसायिक अवसर

जानकारी दें कि, अपनी इस यात्रा के दौरान सीएम मोहन यादव विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख जापानी व्यापारिक संस्थाओं के साथ कई अहम मीटिंग करेंगे. मुख्‍यमंत्री मध्‍य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर वार्ता करेंगे. उन्‍होंने भरोसा जताया कि इनमें से कई बैठकें मध्य प्रदेश के लिए व्यावसायिक अवसर पैदा करेंगी. जापान के साथ मध्य प्रदेश के मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंध हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और जापान के बीच व्यापार 22.85 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जिसमें से मध्य प्रदेश का अहम योगदान रहा है.

ये भी पढ़ें :- Delhi: “जहर मिलाकर हरियाणा से भेजा जा रहा पानी”, अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर मचा घमासान

 

Latest News

Crude Oil Price Crash: ट्रंप की हार से तेल बाजार में हाहाकार! एक दिन में 9% तक टूटा कच्चा तेल, भारत को मिली बड़ी...

Crude Oil Price: अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली हार का असर अब...

More Articles Like This

Exit mobile version