Paksitan: ‘सभी दल हो एकजुट’, नवाज शरीफ ने की पाकिस्तान को संकट से निकालने की अपील

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nawaz Sharif: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) अध्यक्ष नवाज शरीफ ने शनिवार को कहा पाकिस्‍तान को संकट से बाहर निकालने के लिए राज्‍य संस्‍थानों को शामिल किया जाना चाहिए. इसके लिए एक सर्वव्यापी संवाद का मंच बनाया जाना चाहिए, जिसमें इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दल शामिल हों.

दरअसल, पाकिस्‍तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने पूर्व सहयोगी, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान को भी लुभाने की कोशिश कर रहे है. इसी क्रम में पीएमएल-एन के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को माडल टाउन मुख्यालय में बैठक की.

इमरान खान को मांगनी होगी माफी

इस बैठक के दौरान हाल ही में बिजली को लेकर प्रदान की गई राहत, पंजाब में स्थानीय अधिकारियों द्वारा लागू किए जा रहे सुधार और सत्तारूढ़ पुनर्गठन जैसे विषयों पर चर्चा की गई.  वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई से बातचीत को लेकर योजना मंत्री अहसान इकबाल ने शर्त रखी. उन्‍होंने कहा कि उनके साथ किसी भी बातचीत के लिए बीते नौ मई की कथित हिंसा के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को माफी मांगनी होगी.

इसे भी पढें:-Israel Hamas War: फिलिस्तीनी आतंकियों ने इजराइली पुलिस पर की गोलीबारी, 3 अधिकारियों की मौत

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version