Nepal: हादसे के चपेट में आए वित्त मंत्री और पोखरा के मेयर, काठमांडू किया गया एयरलिफ्ट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal:  नेपाल के वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल एक कार्यक्रम के दौरान हादसे की चपेट में आ गए है. वित्‍त मंत्री के साथ ही पोखरा मेट्रोपॉलिटन मेयर धनरा आचार्य भी हादसे में घायल हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए हे‍लीकॉप्‍टर से काठमांडू में कीर्तिपुर बर्न अस्‍पताल में ले जाया गया है, जहां उनका ईलाज चल रहा है. कास्की जिला पुलिस अधीक्षक श्यामनाथ औलिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस हादसे की पुष्टि की है.

झुलसे वित्‍त मंत्री बिष्णु पौडेल और पोखरा मेयर

दरअसल, दोनों ही नेता पोखरा टूरिज्म ईयर के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे. यहां, आकाश में छोड़ने के लिए रखे गए गुब्बारे फायर पॉपर्स के संपर्क में आ गए,‍ जिसके वजह से फट गए. जानकारी के अनुसार, गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस भरे गए थे और ये जैसे ही आग की चपेट में आए फट गए. उसके ठीक बगल में ये दोनों नेता मौजूद थे, जो आग की चपेट में आ गए और झुलस गए.

गुब्बारे में विस्फोट से हादसा 

पुलिस अधीक्षक औलिया ने बताया कि दोनों नेताओं को आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों ही नेताओं की हालत स्थिर है. गुब्बारे के विस्फोट की वजह से दोनों झुलस गए हैं. नेपाल की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेयर आचार्य का गाल और सिर का कुछ हिस्सा जल गया, जबकि उपप्रधानमंत्री पौडेल का सिर और चेहरा झुलस गया है.

अफरा-तफरी की स्थिति

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान जैसे ही गुब्बारे आग की चपेट में आए, उसमें विस्फोट हो गया. गुब्बारों में गैस भरा था इसलिए आग तेजी से फैल गई. पास में डिप्टी पीएम बिष्णु पौडेल और मेयर मौजूद थे, इसलिए दोनों इसकी चपेट में आ गए. घटना के समय मौके पर अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में वित्‍त मंत्री को हेलीकॉप्टर से एयरलिफट कर अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद कार्यक्रम रोक दिया गया. डॉक्टरों की एक टीम वित्‍त मंत्री के इलाज में जुटी हुई है. वहीं घटना को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं.

ये भी पढ़ें :- भारत के ‘विदेशी मुद्रा भंडार’ में लगातार तीसरे सप्ताह उछाल, फरवरी के पहले सप्ताह में बढ़कर हुआ 638 अरब डॉलर

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version