Nepal: नेपाल की सरकारी समाचार एजेंसी ने नेवारी और मैथिली में शुरू की समाचार सेवाएं

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal: नेपाल की सरकारी समाचार एजेंसी- राष्ट्रीय समाचार समिति ने रविवार को दो क्षेत्रीय भाषाओं- नेवारी एवं मैथिली में समाचार सेवाएं शुरू कीं. बता दें कि नेवारी काठमांडू घाटी में नेवारी समुदायों के लोगों द्वारा बोली जाती है, जबकि मैथिली देश के दक्षिण हिस्से में मिथिला क्षेत्र में बोली जाती है, जो भारत से सटा हुआ है.

बता दें कि नेवारी और मैथिली क्षेत्रीय भाषा होने के साथ ही नेपाल की आधिकारि‍क भाषाओं में भी शामिल है. वहीं, इन भाषाओं में समाचार सेवाओं का उद्घाटन करते हुए संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने कहा कि इन दोनों क्षेत्रीय भाषाओं में समाचार सेवाओं की शुरुआत से संबंधित भाषाओं के संवर्धन में मदद मिलेगी. साथ ही राष्ट्रीय एकता भी मजबूत होगी.

नेपाल विविधता में एकता वाला देश

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि नेपाल विविधता में एकता वाला देश है, जहां 100 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं. उनका मानना है कि विभिन्न भाषाओं में समाचारों के प्रसार से भाषा, संस्कृति, धर्म और वर्ग के आधार पर भेदभाव समाप्त हो जाएगा, जो संघीय लोकतांत्रिक प्रणाली की बुनियादी विशेषताएं हैं.

वहीं, समाचार एजेंसी के कार्यकारी अध्यक्ष धमेंद्र झा ने बताया कि नेवारी भाषा का पहला समाचार पत्र सौ वर्ष पहले शुरू हुआ था, जबकि मैथिली भाषा का पहला समाचार पत्र करीब 120 साल पहले प्रकाशित हुआ था.

इसे भी पढें:-भारतीय कामगारों को लुभाने की कोशिश कर रहा जर्मनी, वीजा के डिजटलीकरण का लिया फैसला

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version