अगले हफ्ते भारत दौरे पर आ रहें नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरूंग, सुरक्षा सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal-India relations: नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरूंग जल्द ही भारत के दौरे पर आएंगे, जहां वो 13 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली BIMSTEC देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे. नेपाल के गृह मंत्री बनने के बाद सुदन गुरूंग की यह पहली विदेश यात्रा होगी.  नेपाली गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनंद काफ्ले ने बताया कि सुदन गुरूंग 12 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे.

बता दें कि BIMSTEC यानी बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग पहल में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं. गृह मंत्री स्तर की इस बैठक में सदस्य देशों के बीच सुरक्षा सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

गृहमंत्री के साथ होगी मुलाकात

नई दिल्ली में आयोजित इस बैठक में सीमा पार अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे. इसके अलावा, आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हो सकती है. वहीं, नेपाली अधिकारियों के मुताबिक, सुदन गुरूंग भारत के गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य देशों के गृह मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं. हालांकि उनके पूरे कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है. लेकिन भारत में रहने वाले नेपाली समुदाय के लोगों से उनके मुलाकात की संभावना बताई जा रही है.

सुरक्षा सहयोग पर BIMSTEC का जोर

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version