Nepal News: नेपाल में रांझा हवाई अड्डे से लाखों रुपये बरामद, पांच भारतीय गिरफ्तार

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal News: नेपाल में एक हवाई अड्डे से 24 लाख रुपये कैश बरामद होने से की खबर आ रही है. नेपाल पुुलिस ने 5 लोगों 24 लाख रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी भारतीय हैं. आरोपी सभी रुपये का सोर्स नहीं बताए पाए हैं. फिलहाल नेपाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

जानिए पूरा मामला

दरअसल, गुरुवार को नेपाल में रांझा हवाई अड्डे से 24 लाख रुपये कैश बरामद होने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया. नेपाल पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को हिरासत में लिया है. वह सभी भारतीय हैं. जो अपने पास रखे रुपये का सोर्स नहीं बता पाए.

नेपाल पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाश नारायण गुप्ता (44), अजय मिश्रा (43), आशीष गुप्ता (45), बिमल गुप्ता (46) और पंकज जायसवाल (39) को पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज नगर पालिका के रांझा हवाई अड्डे से सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया. इन सभी भारतीयों को बिना कोई स्रोत बताए लाखों नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

मामले की जांच शुरू

पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी भारतीय नागरिक हैं और इस दौरान काठमांडू जाने वाले विमान में सवार होने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ लिए गएय. पुलिस ने बताया कि उनके पास से 24 लाख नेपाली रुपए बरामद किए गए. जांच के दौरान यह दावा किया गया कि गिरफ्तार लोगों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे. ऐसे में इतना अधिक कैश उन लोगों के पास कैसे और कहां से आया, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पैसा कहां और किस मद में ले जाया जा रहा था, इसे लेकर भी पड़ताल की जा रही है.

Latest News

मखाना कारोबार में आएगा बड़ा उछाल, 2029-30 तक 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है बाजार

बढ़ती घरेलू मांग, बेहतर कीमतों और निर्यात में वृद्धि से भारत के मखाना बाजार को रफ्तार मिल रही है. सरकारी फैक्टशीट के मुताबिक 2029-30 तक बाजार 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version