गिफ्ट के चक्कर में नेपाल के पीएम की हो गई किरकिरी, अपने नेता भी कर रहे विरोध!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal PM KP Sharma Oli: नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली का अपनी पार्टी के ही नेता विरोध कर रहे हैं. दरअसल, केपी शर्मा ओली को नेपाल के एक बड़े बिजनेसमैन ने उपहार के रुप में पार्टी कार्यालय बनाने के लिए जमीन दी है. इस गिफ्ट के कारण नेपाल के पीएम को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. एक ओर विपक्ष के लोग इस मामले में केपी शर्मा ओली पर निशाना साध रहे हैं तो वहीं अब सत्ताधारी पार्टी के अंदर भी इसके खिलाफ आवाज उठने लगी है.

जानिए गिफ्ट से कैसे जुड़ा है मामला

दरअसल, पार्टी के ही नेता बिंदा पांडे ने इस प्रतरण को लेकर प्रधानमंत्री ओली से जमीन वापस करने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह का उपहार स्वीकार करना पार्टी के पांच लाख से अधिक सदस्यों को शर्मिंदा करने जैसा है. उन्होंने कहा कि पीएम को जमीन को ऐसे गिफ्ट में लेना उन 30 लाख लोगों का भी अपमान है जिन्होंने चुनाव में सीपीएन-यूएमएल को वोट दिया.

नेपाल के पीएम को गिफ्ट में मिली जमीन

नेपाल के दिग्गज बिजनेसमैन मिन बहादुर गुरुंग ने नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली को कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) के लिए ऑफिस बनाने के लिए करीब 5,300 वर्गमीटर की जमीन उपहार में दी है. इस उपहार के बाद विपक्ष के लोग पीएम केपी शर्मा पर निशाना साध रहे हैं. वहीं, अब सत्ता दल के लोग भी इस फैसले को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस कारण संभव है कि यह केपी शर्मा ओली को असहज कर सकता है. पार्टी के वरिष्ठ नेता बिंदा पांडे ने जमीन वापस लौटाने की मांग की है.

हमारे नेताओं का अपमान

पार्टी के वरिष्ठ नेता बिंदा पांडे ने आगे कहा कि एक बिजनेसमैन को कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत सामाजिक काम करने की उम्मीद की जाती है. हालांकि अगर वह किसी राजनीतिक पार्टी को जमीन देता है तो यह गलत होगा. इसका समाज में गलत संदेश जाता है. उन्होंने जमीन लेने के फैसले को गलत करार दिया और कहा कि ऐसे फैसले से पार्टी की विरासत को मुकसान होगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version