अमेरिका में बड़ा हादसा: न्यू मैक्सिको में विमान क्रैश, सभी 4 लोगों की मौत, उड़ान के बाद ही रडार से हुआ था गायब

New Mexico Plane Crash: अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य में एक छोटा मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी 4 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों के अनुसार गुरुवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ. यह विमान रोसवेल एयर सेंटर से उड़ान भरकर सिएरा ब्लैंका रीजनल एयरपोर्ट की ओर जा रहा था. रास्ते में रुइडोसो इलाके के पास विमान अचानक क्रैश हो गया. हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है.

दुर्घटना के बाद इलाके में लगी आग

लिंकन काउंटी प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के बाद इलाके में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए US फॉरेस्ट सर्विस और स्थानीय एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं. आग का असर करीब पांच एकड़ से कम क्षेत्र में बताया गया है. घटना के समय इलाके में मौसम बेहद गर्म और सूखा था. तेज हवाएं चल रही थीं और आग लगने का खतरा ज्यादा होने की चेतावनी पहले से जारी थी.

15 मिनट बाद रडार से हो गया था गायब 

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इस हादसे की जांच करेंगे. विमान ने बुधवार रात को रोसवेल से उड़ान भरी और कुछ देर बाद अचानक दाईं ओर मोड़ लिया और फिर हवाई अड्डे की ओर वापस लौटते हुए 15 मिनट बाद रडार से गायब हो गया.  घटना की सूचना मिलने पर अमेरिकी वन सेवा ने आग को बुझाने का प्रयास किया. हालांकि, किसी को बचाया नहीं जा सका.

मेडिकल विमानों के हादसों में बढ़ोतरी

रुइडोसो दक्षिणी न्यू मैक्सिको का एक छोटा पहाड़ी कस्बा है, जो जंगलों और पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है. पिछले कुछ समय में मेडिकल विमानों के हादसों में बढ़ोतरी देखी गई है. इससे पहले जनवरी 2025 में फिलाडेल्फिया में एक मेडिकल जेट क्रैश हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा पिछले साल मैक्सिकन नौसेना का एक मेडिकल विमान भी टेक्सास के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

इसे भी पढ़ें. NEET परीक्षा को लेकर धर्मेंद्र प्रधान का सबसे बड़ा ऐलान, अगले साल से ऑनलाइ मोड में होगा एग्जाम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version