नये साल का आगाज होते ही धमाकों से दहला अमेरिका, 24 घंटे में तीसरा मामला; ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New Orleans attack: नये साल का आगाज होते ही अमेरिका धमाकों से दहल गया.  पिछलें 24 घंटे में अमेरिका के होनोलूलू में तीसरा ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है. वहीं, इससे पहले बुधवार को न्यू ओर्लियंस में आतंकी हमले और उसके बाद लास वेगास के ट्रंप होटल के बाहर विस्फोट की घटना सामने आ चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, न्यू ओर्लियंस के आतंकी हमले में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 35 लोग घायल बताए जा रहे है. इसके अलावा, ट्रंप होटल के बाहर टेस्ला ट्रक विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 7 घायल हुए हैं. वही, अब होनोलूलू में 24 घंटे के भीतर हुए तीसरे विस्फोट से लोगों में दहशत का माहौल है.

विस्फोट के चपेट में आने से 3 लोगों की मौत

बता दें कि होनोलूलू में यह विस्फोट नववर्ष के जश्न में की गई आतिशबाजी के दौरान हुआ. इस विस्फोट के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे की जानकारी प्राधिकारियों द्वारा दी गई है. होनोलूलू अग्निशमन विभाग ने बताया कि यह दुर्घटना होनोलूलू के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमेरिकी वायु सेना एवं नौसेना के संयुक्त अड्डे के पास एक घर के बाहर हुई, जो यूएसएस एरिजोना मेमोरियल से कुछ ही दूरी पर है.

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

इस विस्‍फोट के बाद आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) ने बताया कि दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और अन्य 20 को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. आपातकालीन सेवा विभाग के निदेशक डॉ.जिम आयरलैंड ने बुधवार को कहा कि ईएमएस में 30 वर्षों के मेरे कार्यकाल के दौरान यह सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है. वहीं, होनोलूलू के मेयर रिक ब्लैंगियार्डी ने अपने एक बयान में बताया है कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढें:-सऊदी अरब ने 6 ईरानियों को दी फांसी की सजा, बिन बताए कार्रवाई पर भड़का तेरहान

 

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version