नाइजीरिया में आतंकी हमला, 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत, घात लगाकर किया अटैक

Nigeria: नाइजीरिया में सुरक्षा बलों पर सशस्त्र आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया. इस घटना में 10 सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई. यह घटना देश के उत्तर पश्चिमी प्रांत केब्बी में हुई जहां एक आपातकालीन सूचना पर सैनिक कार्रवाई करने पहुंचे हुए थे. इसी दौरान आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है.

कार्रवाई के लिए तैनात किए जा रहे थे सुरक्षाकर्मी

केब्बी की प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता याह्या सरकी के अनुसार आतंकवादियों ने मंगलवार देर रात शांगा परिषद क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तब निशाना बनाया, जब वे संभावित हमले की चेतावनी पर कार्रवाई करने के लिए तैनात किए जा रहे थे. उन्होंने बताया कि मरने वालों में नौ सैनिक, एक पुलिसकर्मी और स्थानीय निवासी शामिल है.

गवर्नर ने अस्पताल में घायल सैनिकों से की मुलाकात

केब्बी के गवर्नर नासिर इदरीस ने अस्पताल में घायल सैनिकों से मुलाकात की. कहा कि हमले से भारी क्षति हुई है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिवारों की सहायता के लिए केब्बी राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी. यह हमला नाइजीरिया के संघर्षग्रस्त क्षेत्र में हिंसा के सिलसिले में हुई, जहां सशस्त्र समूह अक्सर सुरक्षा बलों और उन दूरदराज के समुदायों को निशाना बनाते हैं, जहां राज्य और सुरक्षा बलों की उपस्थिति सीमित है.

इस्लामिक स्टेट साहेल प्रांत पर संदेह

हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी समूह ने नहीं ली लेकिन कुछ निवासियों को इस्लामिक स्टेट साहेल प्रांत पर संदेह है. इसे स्थानीय रूप से लकुरावा के नाम से जाना जाता है, जो हाल ही में नाइजर गणराज्य के साथ खुली सीमा पर स्थित केब्बी और सोकोटो जैसे राज्यों में अधिक घातक हो गया है. दिसंबर में नाइजीरियाई सेना के सहयोग से अमेरिका द्वारा नाइजीरिया में किए गए हमले में लकुरावा को निशाना बनाया गया था.

नाइजीरिया और नाइजर के बीच दरार

नाइजीरियाई सेना ने इससे पहले भी कहा है कि लकुरावा की जड़ें पड़ोसी नाइजर में हैं. नाइजर में 2023 के सैन्य तख्तापलट के बाद नाइजीरिया और नाइजर के बीच संबंधों में दरार आने के कारण यह नाइजीरिया के सीमावर्ती समुदायों में अधिक सक्रिय हो गया.

इसे भी पढ़ें. Gorakhpur: सीएम योगी बोले- जरूरत हो तभी पेट्रोल-डीजल लेने जाएं, अफवाह के चक्कर में न पड़े

Latest News

Mangal Nakshatra Gochar 2026: 5 जुलाई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे मंगल, 24 जुलाई तक इन 4 राशियों पर बरसेगा धन

मंगल 5 जुलाई 2026 को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह गोचर मेष, कर्क, कन्या और मकर राशि के लिए करियर, धन और कारोबार में लाभकारी हो सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version