Ayodhya Surya Mandir: अयोध्या नगरी के सूर्य मंदिर के शिखर पर हुआ धर्म ध्वजा का आरोहण

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अयोध्या: रामजन्मभूमि मंदिर परिसर के परकोटे के मध्य निर्मित भगवान सूर्यदेव के मंदिर के शिखर पर गुरुवार सुबह धर्म ध्वजा का आरोहण कराया गया. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने संतों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कराया.

इससे पहले आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया. तत्पश्चात डोरी के माध्यम से ध्वज 70 फीट ऊंचे शिखर पर चढ़ाया गया. इसमें सभी संतों, राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव और एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे आदि ने सहयोग किया.

ट्रस्ट ने सूर्य मंदिर का निर्माण परकोटे के दक्षिणी-पश्चिमी (नैऋत्य) कोण पर कराया है. इसमें सूर्यदेव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा गत वर्ष 5 जून को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों हुई थी.

सूर्य मंदिर की धर्म ध्वजा का राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव ने बताया कि ध्वजारोहण के अवसर पर प्रमुख संतों को आमंत्रित किया गया था.

जिनमें राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष व मणिरामदास जी की छावनी के महांत नृत्यगोपालदास के उत्तराधिकारी महांत कमलनयन दास, दशरथ महल के महांत बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य, बावन मंदिर के महांत वैदेहीवल्लभशरण, अशर्फी भवन के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य, लक्ष्मण किला के महांत मैथिलीरमणशरण, रंगमहल मंदिर के महांत रामशरणदास सहित अन्य शामिल थे.

Latest News

Bihar Account Error: पेंशन निकालने पहुंचे 82 वर्षीय बुजुर्ग के खाते में दिखे 759 करोड़ रुपये, बैंक भी रह गया हैरान

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पेंशनर के खाते में अचानक 759 करोड़ रुपये का बैलेंस दिखाई दिया. उनके बेटे के खाते में भी इतनी ही रकम दिखने के बाद बैंक और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया.

More Articles Like This

Exit mobile version