नाइजीरिया में स्कूल पर आतंकी हमला, दो शिक्षकों सहित 3 की हत्या, छात्रों का भी अपहरण, मचा हड़कंप

Nigeria: नाइजीरिया में हथियारों से लैस आतंकवादियों ने पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के अस्किरा-उबा क्षेत्र में स्थित एक माध्यमिक विद्यालय पर हमला कर वहां परीक्षा दे रहे छात्रों का अपहरण कर लिया. यह हमला सोमवार सुबह लासा डे सेकेंडरी स्कूल में हुआ. पुलिस प्रवक्ता नाहुम दासो ने बताया कि हमले के कुछ घंटों बाद 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

लाखों लोग विस्थापित हुए

इस क्षेत्र में लंबे समय से जारी चरमपंथी हिंसा में हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. दासो ने कहा कि अभी हमें यह जानकारी नहीं है कि कितने छात्रों का अपहरण किया गया है. फिलहाल लगभग 10 पीड़ितों को बचा लिया गया है. मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने कहा कि इस हमले में दो शिक्षकों और एक छात्र की मौत हो गई.

चुनाव करने के लिए मजबूर नहीं

संगठन ने अपने बयान में कहा कि स्कूल बच्चों के लिए सुरक्षित स्थान होने चाहिए. किसी भी बच्चे को अपनी शिक्षा और अपनी जान के बीच चुनाव करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए. बयान में कहा गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह नाइजीरियाई सरकार की जिम्मेदारी है कि वह शिक्षा क्षेत्र को उत्तरी नाइजीरिया में सक्रिय सशस्त्र समूहों से सुरक्षित रखे.

300 से अधिक को मुक्त कराया

पूर्वोत्तर नाइजीरिया और लेक चाड क्षेत्र में आतंकवादी संगठन बोको हराम तथा उससे अलग हुआ गुट इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रॉविंस (आईएसडब्ल्यूएपी) सक्रिय हैं. यह क्षेत्र चाड, नाइजर और कैमरून की सीमाओं से लगा हुआ है. इसी महीने की शुरुआत में नाइजीरियाई सेना ने नगोशे कस्बे से बोको हराम द्वारा अगवा किए गए 300 से अधिक लोगों को मुक्त कराया था. यह कस्बा लासा से लगभग 114 किलोमीटर दूर है, जहां सोमवार को बच्चों को अगवा करने की घटना हुई है. मई में नाइजीरिया ने बताया था कि अमेरिका के साथ संयुक्त अभियान में आईएसडब्ल्यूएपी के 175 चरमपंथी मारे गए.

इसे भी पढ़ें. जर्मनीः गर्भवती महिलाओं के सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, छह लोगों की मौत, संदिग्ध हिरासत में

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version