Nigeria: नाइजीरिया में पलटा तेल टैंकर, ईंधन बटोरने दौड़े लोग; 94 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nigeria:अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक पेट्रोल टैंकर के पलट जाने से उसमें विस्फोट हो गया. यह विस्‍फोट कितना भयावह था उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विस्‍फोट के होते ही 94 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

टैंकर में यह विस्फोट में उस वक्त हुआ, जब पलटे हुए टैंकर से लोग तेल बटोरने में जुटे हुए थें. इस हादसे की जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी. पुलिस प्रवक्ता लॉन एडम ने बताया कि यह विस्फोट जिगावा राज्य में हुआ, जब टैंकर चालक ने विश्वविद्यालय के निकट राजमार्ग पर वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके वजह से उसमे विस्‍फोट हो गया.

इसे भी पढें:-भारत के खिलाफ ट्रूडो संग मिलकर बड़ी साजिश रच रहा पाकिस्तान! कनाडाई सुरक्षा एजेंसी के चीफ ने किया खुलासा

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version