उत्तर कोरिया के अज्ञात प्रोजेक्टाइल से जापान में मचा हड़कंप, टोकियो में इमरजेंसी अलर्ट

North Korea fires : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन मिसाइलों और रॉकेट परीक्षणों के लिए दुनिया भर में कुख्यात हैं. बता दें कि उत्तर कोरिया आए दिन ऐसी तमाम बैलिस्टिक मिसाइलें, रॉकेट और प्रोजेक्टाइलों के परीक्षण से पड़ोसी दक्षिण कोरिया और जापान से लेकर अमेरिका तक को टेंशन देता रहता है. एक बार फिर उत्तर कोरिया ने जापान की ओर प्रोजेक्टाइल दागकर तनाव बड़ा दिया है. ऐसे में इस घटना के बाद जापान में इमरजेंसी अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने उत्तर कोरिया द्वारा अपने पूर्वी समुद्र की ओर कम से कम एक प्रोजेक्टाइल दागे जाने का पता लगाया है.  फिलहाल दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने तुरंत नहीं बताया कि हथियार बैलिस्टिक था या यह कितनी दूर तक उड़ा.  बताया जा रहा है कि यह ऐसे समय में लॉन्च हुआ है, जब संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपने वार्षिक वसंतकालीन संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं.  उत्तर कोरिया लंबे समय से सहयोगियों के इन अभ्यासों को आक्रमण की पूर्वाभ्यास के रूप में वर्णित करता रहा है.

आकस्मिक स्थिति के लिए संभव सावधानी बरतें

इस मामले को लेकर जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इमरजेंसी अलर्ट जारी की और कहा कि उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपित की है और इसी के थोड़ी देर बाद ही प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने दोपहर 1:30 बजे विशेष निर्देश जारी किए. बता दें कि प्रधानमंत्री के निर्देशों में तीन प्रमुख बिंदु शामिल हैं. उन्‍होंने कहा कि सूचना संग्रह और विश्लेषण में अधिकतम प्रयास करें और साथ ही विमानों, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. इतना ही नही बल्कि आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार रहते हुए सभी संभव सावधानी बरतें.

दक्षिण कोरिया ने जारी किया अलर्ट

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जापान के साथ ही साथ दक्षिण कोरिया में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.  इसके साथ ही उत्तर कोरिया लंबे समय से अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्य अभ्यासों को बहाना बनाकर हथियार परीक्षण करता रहा है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच और भी तनाव बढ़ा सकता है. ऐसे में हालात का देखते हुए जापान सरकार ने नागरिकों से सतर्क रहने और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करने की अपील की है.  अधिक जानकारी के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय लगातार अपडेट दे रहा है. फिलहाल कोई नुकसान की खबर नहीं है.

इसे भी पढ़ें :- ‘जगह खाली करें लोग…’, इजरायल ने ईरान के तबरीज पर हमले का दिया संकेत, साझा किया नक्शा

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This

Exit mobile version