मिडिल ईस्ट में जंग के बीच टोरंटो-दुबई उड़ानें 30 अप्रैल तक रद्द, एयर कनाडा ने यात्रियों को दिया नया विकल्प

Toronto: वेस्ट एशिया में बिगड़ते सुरक्षा हालात के बीच एयर कनाडा ने दुबई के लिए अपनी उड़ानें 30 अप्रैल 2026 तक के लिए रद्द कर दी हैं. ऐसे में टोरंटो-दुबई सेवा 1 मई 2026 से पहले बहाल नहीं होगी. एयरलाइन ने साफ कहा कि उड़ानें तभी धीरे-धीरे शुरू की जाएंगी जब सुरक्षित परिचालन संभव होगा. एयर कनाडा ने यह भी कहा है कि वह यात्रियों को कनाडा पहुंचने के विकल्प देने के लिए दिल्ली रूट पर क्षमता बढ़ा रही है.

भारत-कनाडा यात्रा करने वालों के लिए राहत

यह कदम खास तौर पर भारत-कनाडा यात्रा करने वालों के लिए राहत भरा माना जा रहा है. आने वाले दिनों में यात्रियों के लिए सबसे जरूरी चीज होगी बुकिंग से पहले एयरलाइन की ताजा ट्रैवल एडवाइजरी जरूर जांचना. उधर, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 14 मार्च 2026 को वेस्ट एशिया क्षेत्र से और वहां के लिए कुल 80 निर्धारित और अतिरिक्त उड़ानों के संचालन की घोषणा की है.

जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित सेवाएं जारी

आधिकारिक बयान के अनुसार जेद्दा और मस्कट के लिए नियमित सेवाएं जारी हैं. साथ ही यूएई और सऊदी अरब के लिए 62 गैर-निर्धारित उड़ानें भी चलाई जानी हैं, हालांकि ये स्लॉट और स्थानीय परिस्थितियों पर निर्भर रहेंगी. एयर इंडिया समूह के मुताबिक 14 मार्च को जेद्दा के लिए कुल 10 उड़ानें और मस्कट के लिए 8 निर्धारित उड़ानें संचालित की जानी हैं.

जेद्दा के लिए अतिरिक्त राउंड-ट्रिप भी तय

इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए अतिरिक्त राउंड-ट्रिप भी तय किए गए हैं. इससे साफ है कि भारतीय एयरलाइंस इस संकट के बीच यात्रियों को निकालने और यात्रा विकल्प बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं. कतर से भी भारतीय यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है. दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने 13 मार्च की एडवाइजरी में कहा कि करीब 500 भारतीय नागरिक कतर एयरवेज की उड़ानों से कोच्चि और अन्य वैश्विक गंतव्यों के लिए रवाना हुए.

इसे भी पढ़ें. PM Modi: ‘अपने ही कपड़े फाड़ रही कांग्रेस…’ असम में बोले PM मोदी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version