नीदरलैंड: एम्स्टर्डम के यहूदी स्कूल में ब्लास्ट, मेयर ने हलसेमा कहा- नफरत फैलाने की कोशिश

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Amsterdam Jewish School Explosion: शनिवार की सुबह नीदरलैंड के एम्स्टर्डम के एक यहूदी स्कूल में हुए जबरदस्त विस्फोट से पूरा शहर हिल गया. एम्स्टर्डम की मेयर फेमके हलसेमा ने इसे यहूदी समुदाय के खिलाफ जानबूझकर हमला करार दिया. शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित इस उच्च वर्ग के आवासीय इलाके में हुए धमाके से स्कूल को सीमित नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी को चोट नहीं आई.

घटना की जांच शुरू

प्रेस रिलीज में मेयर हलसेमा ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं. नुकसान ज्यादा नहीं हुआ और कोई घायल नहीं हुआ. घटना की जांच शुरू कर दी गई है. यहूदी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इससे पहले शुक्रवार की रात रॉटरडैम के केंद्र में एक यहूदी प्रार्थना स्थल में आगजनी की घटना हुई थी. इसके बाद एम्स्टर्डम में सिनागॉग और अन्य यहूदी संस्थानों की सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई थी. पड़ोसी देश बेल्जियम में भी सोमवार को लीज में एक सिनागॉग में विस्फोट हुआ था, जिसमें आग लग गई.

मेयर फेमके हलसेमा ने कहा कि यह यहूदी समुदाय के खिलाफ कायरतापूर्ण हमला है. एम्स्टर्डम में यहूदी लोग लगातार बढ़ते यहूदी-विरोध का सामना कर रहे हैं. यह बिल्कुल अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं घृणा फैलाती हैं और समाज के लिए खतरा हैं.

अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों और तेहरान के जवाबी हमलों के बाद दुनिया भर में यहूदी समुदायों पर संभावित हमलों की आशंका बढ़ गई है. यूरोप में यहूदी संस्थानों पर लगातार हो रहे हमले चिंता का विषय बने हुए हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version