किम जोंग ने दिखाया नार्थ कोरिया कहां बनाता है ‘तबाही का सामान’, नए कारखाने की तस्वीरें भी आई सामने 

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

North Korea: नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग की परमाणु हथियार का जखिरा लगातार बढ़ते ही जा रहा है. ऐसे में ही नॉर्थ कोरिया ने गुरुवार को पूरी दुनिया को एक ऐसा कारखाना दिखाया जो परमाणु बम के लिए जरूरी ईंधन (फ्यूल) बनाता है. इस दौरान किम जोंग उन ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह देश की परमाणु ताकत को “बहुत तेज और बड़े स्तर पर” बढ़ाएंगे.

बता दें कि उत्तर कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने कहा कि इस कारखाने में “और ज्यादा एडवांस तकनीक” का इस्तेमाल हुआ है. हालांकि इस दौरन यह नहीं बताया गया कि यह कारखाना कहां है और कब शुरू हुआ था.

यूरेनियम को शुद्ध करने का होता है काम 

सरकारी मीडिया ने उत्तर कोरिया के इस नए कारखाने की तस्वीर भी शेयर की है़ जिसमें ये एक बड़ा सेंट्रीफ्यूज हॉल जैसा ढांचा दिख रहा है. माना जा रहा है कि इस प्लांट में परमाणु हथियार बनाने लायक यूरेनियम को शुद्ध (एनरिच करने) किया जाता है. किम जोंग उन ने यह नया कारखाना दिखाकार अपनी बात साबित करने की कोशिश की है. उन्होंने वादा किया था कि वह अमेरिका से बढ़ते सैन्य खतरों का मुकाबला करने के लिए अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को और बढ़ाएंगे.

कोरियाई मीडिया के मुताबिक, किम जोंग उन ने बुधवार को इस परमाणु कारखाने का दौरा किया और इसके कामकाज और लंबे समय की उत्पादन योजना के बारे में जानकारी ली. मीडिया के अनुसार, किम ने कहा कि “सबसे खतरनाक दुश्मनों” के साथ टकराव के कारण देश की परमाणु युद्ध रोकने की ताकत को और मजबूत करने की जरूरत बहुत बढ़ गई है. किम का यह इशारा साफ तौर पर अमेरिका और साउथ कोरिया की तरफ माना जा रहा है. उन्होने कुछ और अनजान खतरों और संकटों का भी जिक्र किया, जिनकी वजह से परमाणु क्षमता बढ़ानी जरूरी है.

किम ने दावा किया कि नॉर्थ कोरिया की हथियार बनाने लायक परमाणु सामग्री बनाने की क्षमता पिछले पांच वर्षो की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है. लेकिन इस दावे को स्वतंत्र रूप से जांचना लगभग असंभव है.

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This