ट्रंप की दक्षिण कोरिया की यात्रा से पहले किम जोंग ने दिखाई अपनी ताकत, क्रूज मिसाइलों का किया परीक्षण

Must Read

New Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की दक्षिण कोरिया की यात्रा से ठीक पहले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी ताकत दी है. उत्तर कोरिया ने समुद्र से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है. हालांकि, इस परीक्षण में किम जोंग उन अनुपस्थित थे. ट्रंप एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) सम्मेलन में शामिल होने के लिए उत्तर कोरिया पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि ट्रंप किम जोंग उन से मुलाकात कर सकते हैं.

क्रूज मिसाइलों का कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर परीक्षण

ऐसे में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन द्वारा इन मिसाइलों का परीक्षण कर हैरानी में डाल दिया है. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 29-30 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के दौरे पर रहेंगे. ट्रंप के दौरे से ठीक एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने समुद्र से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों का कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर परीक्षण किया. उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया के अनुसार बुधवार को बताया कि मिसाइलों को पीले सागर से लंबवत प्रक्षेपित किया गया और वे दो घंटे से अधिक समय तक उड़ती रहीं.

7,800 सेकंड तक उड़ान भरने के बाद अपने लक्ष्य पर जाकर गिरीं

इन मिसाइलों को समुद्र से वर्टिकल लॉन्च किया गया और वे लगभग 7,800 सेकंड तक एक तय मार्ग पर उड़ान भरने के बाद अपने लक्ष्य पर जाकर गिरीं. शीर्ष सैन्य अधिकारी पाक जोंग चोन ने परीक्षण की निगरानी की और कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु शक्तियों को युद्ध निवारक के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त की जा रही हैं. इससे पहले भी पिछले सप्ताह कई हाइपरसोनिक मिसाइलों के परीक्षण प्रक्षेपण की रिपोर्टिंग में भी कोरियारई सरकारी मीडिया द्वारा कोई जिक्र नहीं किया गया.

अगर नॉर्थ कोरियाई नेता सहमत होते हैं तो वह किम से मिलना चाहेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप किम जोंग उन से मुलाकात कर सकते हैं. ट्रंप ने सोमवार को टोक्यो जाते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से कहा कि अगर नॉर्थ कोरियाई नेता सहमत होते हैं तो वह किम से मिलना चाहेंगे. उन्होंने प्योंगयांग पर लगाई पाबंदियों में छूट का भी संकेत दिया. इससे पहले दोनों नेताओं की आखिरी मुलाकात 2019 में डिमिलिटराइज्ड जोन (DMZ) में हुई थी. हालांकि ट्रंप से मुलाकात को लेकर अभी तक उत्तर कोरिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इसे भी पढ़ें. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंबाला पहुंची: वायुसेना स्टेशन पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, राफेल विमान में भरेंगी उड़ान

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This