Pak Parliament Viral Video: पाकिस्तानी संसद में रोमांटिक माहौल, महिला सांसद और स्पीकर का वीडियो वायरल…

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pak Parliament Viral Video: पाकिस्तान के संसंद का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला सांसद स्पीकर से ऐसी बात कही कि सभी सांसद हंस पड़े. इस वीडियो को पाकिस्तान के अलावा भारतीय भी जमकर वायरल कर रहे हैं और तरह – तरह के कमेंट कर रहे हैं. कई भारतीयों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘पाकिस्तान की संसद में रोमांटिक माहौल है.’

दरअसल, इमरान खान कैबिनेट की पूर्व मंत्री जरताज गुल और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के मौजूदा स्पीकर अयाज सादिक का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जरताज गुल स्पीकर से नजरें मिलाने के लिए कहती हैं लेकिन स्पीकर मना कर देते हैं. जिसके बाद संसद में बैठे सभी लोग जमकर मौज ले रहे हैं.

जानिए पूरा मामला

बता दें कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के मौजूदा स्पीकर अयाज सादिक के सामने महिला सांसद जरताज गुल अपनी बात रख रही थीं. उन्होंने कहा, ‘स्पीकर सर, आपकी तवज्जो चाहती हूं.’ स्पीकर ने कहा- जी, प्लीज.

संसद में मस्ती का माहौल

फिर महिला सांसद ने कहा, ‘मेरे लीडर ने मुझे आंखों में आंखें डालकर बात करना सिखाया है. सर, अगर मुझसे आई कॉन्टैक्ट नहीं होगा तो मैं बात नहीं कर सकती हूं.’ इसके बाद सदन में मस्ती का माहौल बन गया. किसी ने कुछ कहा तो मोहतरमा ने कहा कि सर, ऐनक पहन लीजिए.

वहीं, इस दौरान संकोच के साथ स्पीकर ने कहा, ‘मैं सुन लूंगा. देखूंगा नहीं. ख़वातीन के साथ आई कॉन्टैक्ट अच्छा नहीं लगता.’ यह सुनकर सदन में सभी हंस पड़े. उस समय बोल रही महिला सांसद भी मुस्कुराने लगीं. महिला सांसद आगे कुछ कहतीं, इससे पहले स्पीकर अयाज़ सादिक ने कहा कि मैं किसी भी खातून की आंख में आंख डालकर नहीं देखता.

देखिए पाकिस्तानी संसद का ये वीडियो…

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version