लंदन में पाक हाई कमीशन के बाहर UKPNP का प्रदर्शन, हत्याओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी

London: लंदन में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (UKPNP) के सदस्यों ने जोरदार विरोध- प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान अधिकृत जम्मू- कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान में लगातार हो रही हत्याओं और मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ ये प्रदर्शन था. इस दौरान “हमें आज़ादी चाहिए”, “ज़रनोश, जिब्रान, जावेद नाजी और तस्मिया के लिए न्याय”, “हमारे संसाधनों की लूट बंद करो”, “ब्जे को ना” नारे भी लगाए.

प्रदर्शन में मानवाधिकार से जुडे लोग भी रहें शामिल

UKPNP के कार्यकर्ताओं के अलावा विरोध- प्रदर्शन में मानवाधिकार से जुडे लोग भी बड़ी संख्या में शामिल रहें. गुल जमान खान ने इस विरोध प्रदर्शन को आयोजित किया था. वहीं UKPNP के निर्वासित अध्यक्ष सरदार शौकत अली कश्मीरी, शाइस्ता नसीम (ज़रनोश और जिब्रान नसीम की माँ), जमील मकसूद (अध्यक्ष, विदेश मामलों की समिति UKPNP) और सरदार नासिर अज़ीज़ खान (केंद्रीय प्रवक्ता) सहित कई पार्टी नेताओं ने वर्चुअल लिंक के जरिए सभा को संबोधित किया.

विरोध- प्रदर्शन के लिए लंदन इकाई को बधाई

अपने संबोधन में सरदार शौकत अली कश्मीरी ने विरोध- प्रदर्शन के लिए लंदन इकाई को बधाई दी. उन्होंने कहा कि केवल शांतिपूर्ण बातचीत, पारस्परिक सम्मान और अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन ही एक न्यायसंगत और स्थायी समाधान का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. सरदार शौकत अली कश्मीरी ने ज़रनोश नसीम और जिब्रान नसीम, PoJK के दो शिक्षित भाइयों की न्यायेतर हत्याओं की कड़ी निंदा की. कश्मीरी ने कहा कि हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं.

पाकिस्तान पर हत्याओं की न्यायिक जांच के लिए दबाव बनाने का आग्रह

संयुक्त राष्ट्र से पाकिस्तान पर इन क्रूर हत्याओं की न्यायिक जांच के गठन के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया गया है. आज एक बार फिर हम पाकिस्तान और स्थानीय अधिकारियों को सच्चाई का पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक आयोग बनाने की याद दिलाते हैं. UKPNP ने कहा कि वह सितंबर 2025 में जिनेवा में होने वाली संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की 60वीं बैठक में इन मामलों को उठाएंगे. जिनमें जरनोश और जिब्रान नसीम की हत्याए जावेद नाजी की हत्याए 6 साल की तस्मिया का बलात्कार और हत्या के अलावा शांतिपूर्ण कार्यकर्ताओं को झूठे आरोपों में कैद करना और उनकी आवाजाही पर पाबंदी शामिल है.

इसे भी पढें. 2035 तक तैयार होगा इंडियन स्पेस स्टेशन, पीएम मोदी बोले- ‘चांद पर उतरेगा भारत’

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version