Pakistan: आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मारे गये मेजर समेत दो सुरक्षाकर्मी, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दी श्रद्धांजलि

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Army: अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्‍तान के उत्तर-पश्चिम इलाके में आतंकवादियों के साथ सेना के जवानों की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक मेजर समेत दो सुरक्षाकर्मी मारे गये. इसकी जानकारी पाकिस्‍तानी सेना के द्वारा ही गुरुवार को दी गई.

पाकिस्‍तानी मीडिया के मुतबिक, यह मुठभेड़ 29 जनवरी की रात को सुरक्षा बलों द्वारा खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किए गए अभियान के दौरान हुई. इस दौरान सेना के जवानों ने छह आतंकवादियों को ढेर किया, लेकिन इसमें दो जवानों को भी जान गवानी पड़ी.

इलाके में तलाशी अभियान जारी

मुठभेड़ में मारे गये सुरक्षाकर्मियों की पहचान रावलपिंडी के मेजर हमजा इसरार (29) और नसीराबाद के सिपाही मुहम्मद नईम (26) के रूप में हुई है. सेना के मुताबिक, इसरार इस अभियान में सैनिकों की टुकड़ी की अगुवाई कर रहे थे. वहीं, मुठभेंड के बाद बचें हुए आतंकवादियों को भी खत्‍म करने के लिए जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया.

राष्‍ट्रपति ने सैनिको को दी श्रद्धांजलि

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने छह आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की है. इसके साथ ही इस मुठभेंड में मारे गए सैनिको को श्रद्धांजलि भी दी.

इसे भी पढें:-अमेरिकी हेलीकॉप्टर-प्लेन हादसे में 67 लोगों की मौत, टक्कर के बाद तीन टुकड़ों में नदी में गिरा था विमान

Latest News

‘भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें मुस्लिम बंधु’, यूपी में तिरंगा यात्रा के दौरान डॉ. दिनेश शर्मा ने किया आह्वान

लखनऊ/अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने मुस्लिम समुदाय से एक बड़ी और...

More Articles Like This

Exit mobile version