Pakistan: बांग्लादेश के हालात को लेकर पाकिस्तानी सेना की अपने देश के लोगों को चेतावनी, कहा ऐसा सोचना भी मत….

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: बांग्लादेश में मौजूदा अराजकता की स्थिति ने पाकिस्तान की सेना के साथ ही वहां के सरकार को भी डरा दिया है. ऐसे में पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने बयान जारी कर अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वो बांग्लादेश जैसी अराजकता पाकिस्तान में करने के बारे में सोचें भी नहीं. अगर ऐसा होता है, तो अल्‍लाह कसम हम उन्‍हें कामयाब नहीं होने देंगे.

सेना के प्रमुख ने दी चेतावनी

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि दुनिया में कोई भी ताकत पाकिस्तान को नुकसान नहीं पहुंचा सकती क्योंकि यह देश कयामत तक रहेगा. पाकिस्तानी सेना प्रमुख का यह बयान सोशल मीडिया पर चल रहीं उन टिप्पणियों के बीच आया है, जिनमें बांग्लादेश और पाकिस्तान के हालात की तुलना की जा रही है.

समाज में एकता को बढ़ाएं न कि कट्टरवाद को

सेना प्रमुख असीम मुनीर ने मौलवियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सेना देश में शांति और स्थिरता कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है. वो समाज में एकता और संयम की भावना को बढ़ाएं न कि कट्टरवाद और भेदभाव को. समाज में आधुनिकता के रास्ते पर वापस लाया जाना चाहिए और दुनिया के भ्रष्टाचार को खारिज करना चाहिए.’

अराजकता को बढावा दे रही सोशल मीडिया

उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया देश में अराजकता को बढ़ावा दे रहा है. इस्लामिक शरिया और संविधान के सिद्धांतों को कायम रखा जाना चाहिए. वहीं, अफगान शरणार्थियों के मुद्दे को लेकर उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान शरणार्थियों को समर्थन दिया है और उन्होंने अपील की कि काबुल, पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण संबंध कायम रखे. असीम मुनीर ने कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच अधूरा एजेंडा बताया.

इसे भी पढें:-बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए भारतीय उच्चायुक्त, पीएम मोदी ने भी यूनुस को दी बधाई

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version