पाक आर्मी चीफ मुनीर की म्युनिख इवेंट में घनघोर बेज्जेती! सिक्योरिटी गार्ड ने पूछा- ‘ID कहां है…’

Pakistan Army Chief : जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि इस वीडियो में एक सुरक्षा अधिकारी उन्‍हें प्रवेश से पहले अपना पहचान पत्र ठीक से दिखाने के लिए कहता नजर आ रहा है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अपनी टीम के साथ सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे. जैसे ही आसिम मुनीर वहां पहुंचे, तैनात सुरक्षा अधिकारी ने उनके नाम बैज की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके गले में लटक रहे आईडी कार्ड को ठीक से सामने रखने के लिए कहा. बता दें कि उस समय कि यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर की गई.

मंच पर आसिम मुनीर की मौजूदगी चिंताजनक

जानकारी के मुताबिक, इस बीच जर्मनी में मौजूद सिंधी राजनीतिक संगठन जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (JSMM) ने आसिम मुनीर की इस सम्मेलन में भागीदारी पर कड़ा विरोध जताया है. इसके साथ ही संगठन के सदस्यों ने सम्मेलन स्थल के बाहर प्रदर्शन किया. साथ ही पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे उठाए. ऐसे में JSMM के चेयरमैन शफी बुरफत ने संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ, जर्मन सरकार (German Government) और अन्य अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों को एक बयान भेजकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि ऐसे वैश्विक मंच पर आसिम मुनीर की मौजूदगी चिंताजनक है.

दुनिया का बड़ा मंच म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस

बता दें कि म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस दुनिया का एक बड़ा मंच माना जाता है, इसमें हर साल कई देशों के नेता, राजनयिक और सुरक्षा विशेषज्ञ वैश्विक शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल के सम्मेलन में आसिम मुनीर की मौजूदगी और सुरक्षा जांच का यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है.

इसे भी पढ़ें :- ईरान-US के बीच अब स्विट्जरलैंड में होगी दूसरे दौर की वार्ता, खाड़ी देशों के लिए अहम होगी यह बैठक!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version